तेजस्वी के पिता ने UPA सरकार में रेल मंत्रालय को बनाया था भ्रष्टाचार का अड्डा – उमेश कुशवाहा

पटना : बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को बिहार की जनता ने करारी शिकस्त दी और बेइंतेहा झूठ फैलाने के बावजूद भी उन्हें महज चार सीट नसीब हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद यादव जब यूपीए सरकार में महत्वपूर्ण सहयोगी और केन्द्रीय मंत्री थे तो उन्होंने कभी बिहार के हितों की चिंता नहीं की। बातौर रेल मंत्री अपने पिता की उपलब्धियों को गिनाने का नैतिक बल तेजस्वी यादव के पास नहीं है इसलिए जनता का ध्यान भटकाने के लिए अनर्गल बयान दे रहें हैं।

लालू के बारे में देश और बिहार की जनता यह बात बखूबी जानती है – उमेश कुशवाहा

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश और बिहार की जनता यह बात बखूबी जानती है कि लालू प्रसाद यादव ने यूपीए सरकार में रेल मंत्रालय को अपने बेटे-बेटियों के नाम अवैध संपत्ति अर्जित करने का जरिया बना दिया था। रेलवे में आईआरसीटीसी होटल घोटाला और लैंड फाॅर जाॅब घोटाला लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल की एकमात्र पहचान रही है। बातौर रेल मंत्री बिहार की मूलभूत समस्याओं को दूर करने के बजाए तेजस्वी यादव के पिता ने रेलवे में नौकरी बदले गरीबों का जमीन कब्जा किया।

डबल इंजन की एनडीए सरकार विकास और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित है – प्रदेश अध्यक्ष

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि डबल इंजन की एनडीए सरकार विकास और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित है। अपनी कार्यक्षमता और कुशलता के बदौलत हम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। शोषित और वंचित वर्ग के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार एनडीए सरकार की पहली प्राथमिकता है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सक्षम नेतृत्व जनसेवा के प्रति ईमानदार और प्रतिबद्ध है। जनता को पूर्ण विश्वास है कि आने वाले कुछ साल बिहार और देश के लिए स्वर्णिम काल साबित होंगे।

यह भी पढ़े : उमेश कुशवाहा ने कहा- पीएम-सीएम की करिशमाई जोड़ी कर रही है लगातार काम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Greenfield Satellite Township Bihar: डेटा आधारित प्लानिंग से विकसित होगी सैटेलाइट...

Greenfield Satellite Township Bihar, पटना: बिहार में आधुनिक और सुनियोजित शहरी क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग...

Bihar Engineers Day 2026: बाढ़ से तटबंध बचाने वाले इंजीनियरों की...

Bihar Engineers Day 2026, पटना: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बिहार जल संसाधन विभाग की ओर से अभियंता दिवस...

Instagram Friendship बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की...

Dhanbad Instagram Blackmailing Case: धनसार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद कथित तौर पर निजी फोटो...