तेजस्वी का विदेश दौरा रद्द, परिवार साथ जाने वाले थे ऑस्ट्रेलिया

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का विदेश दौरा रद्द हो गया है। राजनीतिक व्यस्तता के चलते विदेश दौरा रद्द करना पड़ा है। तेजस्वी पत्नी राजश्री यादव और बेटी कात्यायनी के साथ आज ऑस्ट्रेलिया जाने वाले थे। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट से विदेश जाने की अनुमति ली थी।

बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार के लिए आज का दिन अहम माना जा रहा है। क्योंकि, आज लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। इससे पिछली सुनवाई में दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई को निर्देश दिया था कि आरोपितों को चार्जशीट से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराएं। हालांकि, पिछली सुनवाई के दौरान इस मामले के आरोपित लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पेश नहीं हुए। उन्होंने कोर्ट में पेश होने की छूट मांगी जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।

एसके राजीव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...