Advertisment

अश्विनी चौबे का तेजस्वी पर तंज, कहा- जनता को फ्री का ऑफर देकर चले गए विदेश

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्वनी कुमार चौबे ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला किया है। अश्वनी चौबे ने तेजस्वी यादव की दिल्ली के तर्ज पर बिहार में भी 200 यूनिट बिजली फ्री का ऑफर देकर बिहार में चल रही राजनीतिक यात्रा को छोड़कर विदेश चले गए हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी की बात ढांक के पात है। वह विदेश गए हैं और उन्हें विदेश में जाकर पूरा आराम करना चाहिए।

अश्विनी चौबे ने कहा कि जिन लोगों को बिहार की चिंता करनी है वह बिहार की चिंता कर रहे हैं। बिहार की अच्छी तरह से देखभाल कर रहे हैं। तेजस्वी यादव विदेश गए हैं और उन्हें विदेश में आराम करना चाहिए। वहीं बिहार में लगातार नवनिर्मित पुलों की जर्जर स्थिति को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पुलों की गुणवत्ता पर सरकार को ध्यान देना चाहिए और इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। अश्विनी चौबे ने कहा कि जो भी लोग इसमें दोषी जो भी हो उन लोगों के ऊपर सरकार कार्रवाई सुनिश्चित करें और ऐसे लोगों के ऊपर त्वरित कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़े : मंत्री दिलीप ने कहा- ब्रिज गिरने का हो सकता है बहुत सारा कारण

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...