तेजस्वी का नीतीश पर तंज, कहा- सरकारी खजाने से बिहार यात्रा करने जा रहे हैं मुख्यमंत्री

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार की बिहार यात्रा को लेकर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरकारी खजाने से बिहार की यात्रा करने जा रहे हैं। जी हां, आपने सही सुना और ये कैबिनेट नोट भी सही पढ़ा। मात्र 𝟏𝟓 दिनों की यात्रा में अरबों रुपए बिहार के खजाने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने प्रचार- प्रसार की बाढ़ में बहाने जा रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि 𝟐𝟎 साल तक बिहार को बेतहाशा बेरोजगारी, बड़े पैमाने पर पलायन, जानलेवा महंगाई, अपरम्पार अपराध औऱ भीषण भ्रष्टाचार की आग में झोंक कर नीतीश कुमार द्वारा पिछड़े व गरीब राज्य की गरीब जनता का 𝟐𝟐𝟓,𝟕𝟖,𝟎𝟎,𝟎𝟎𝟎 रुपए अपनी चुनावी पिकनिक पर फिजूलखर्ची करना क्या जायज है।

Tejashwi Yadav 1 22Scope News

यह भी देखें :

उन्होंने आगे कहा कि जीविका दीदियों के दर्द, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ ध्वस्त हुए सैंकड़ों पुल-पुलिया, अनियंत्रित अपराध, बेलगाम महंगाई, रिकॉर्डतोड़ बेरोजगारी, प्रशासनिक अराजकता, थानों व ब्लॉक में अन्याय अत्याचार व रिश्वतखोरी की पराकाष्ठा, जहरीली शराब से हजारों लोगों की मौत, शराबबंदी की विफलता, स्मार्ट मीटर की भारी धोखाधड़ी,संस्थागत भ्रष्टाचार, अफसरशाही इत्यादि को कोई भी यात्रा अब इनके विनाश की मात्रा को नहीं छिपा सकती। छात्राओं व महिलाओं के लिए जमीन पर कुछ नहीं लेकिन प्रचार के लिए अरबों रुपयों को अधिकारियों के हाथों लुटाया जा रहा है। संवाद के ‘शून्य मुद्दों’ पर नीतीश कुमार 𝟐𝟐𝟓,𝟕𝟖,𝟎𝟎,𝟎𝟎𝟎 करोड़ रुपए खर्च करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी, कहा- नीतीश राज में लाठी-डंडे से होता है काम

 

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...