Commercial Advertisment

Tejashwi को किसी समुदाय से कोई लेना देना नहीं, वे चला रहे हैं अपनी प्राइवेट कंपनी….

पटना: वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक लगातार राजनीतिक मुद्दा बना हुआ है। एक तरफ सत्ता पक्ष जहां इस संशोधन को मुस्लिम के फायदे और जमीन माफिया पर शिकंजा कसने वाला विधेयक बता रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष मुस्लिम समुदाय और वक्फ बोर्ड के स्वायत्तता पर अंकुश लगाने की बात कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने तेजस्वी समेत विपक्ष पर जम कर हमला किया और कहा कि तेजस्वी यादव को किसी समाज से कोई लेना देना नहीं है।

उन्हें किसी भी समाज से कोई मोहब्बत नहीं बस उन्हें अपना प्राइवेट कंपनी चलाना है। तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी बिहार में एमवाई समीकरण बना कर बिहार को लूटते रहे हैं। तेजस्वी यादव ने एक बयान दिया है कि 2025 में अल्पसंख्यक समाज के आशीर्वाद से राज्य में राजद सरकार बनाएगी पर पलटवार करते हुए जमा खान ने कहा कि बिहार की जनता जानती है कि राजद एमवाई समीकरण की बात कर अल्पसंख्यक समुदाय को ठगती है। लोग जान गए हैं कि नीतीश कुमार एकमात्र नेता हैं जो सभी जाति और सभी धर्म के लोगों की बात करते हैं, उनके विकास की बात करते हैं।

आने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की एक बार फिर सरकार बनेगी और राजद के सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त होगी। तेजस्वी यादव के माता पिता ने 15 वर्ष में बिहार को बीमार बना दिया और यह बात बिहार की सारी जनता को मालूम है। वहीं पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हीना शहाब के राजद में वापसी के मामले में व्यक्तिगत मामला है। कोई कहीं भी जा सकता है, किसी से भी मिल सकता है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Land Dispute में गोलीबारी, 1 की मौत 1 महिला जख्मी

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Tejashwi Tejashwi Tejashwi

Tejashwi

Vaibhav Suryavanshi News: वैभव को बाहर रखने से टीम इंडिया को...

 न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बावजूद टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल। 22 Scope के एडिटर इन चीफ गंगेश गुंजन ने बताया,...

Gamharia Thana Rape Allegation: ‘रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो बेटियां...

Gamharia Thana Rape Allegation: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में न्याय की गुहार लेकर पहुंची एक महिला के साथ पुलिसकर्मी पर...

Ranchi Murder Case: होटल मालिक ने 50 हजार में दी सेल्समैन...

 रांची के पिठौरिया में कृष्णा स्वीट्स के सेल्समैन बानेश्वर गोराई की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई। होटल मालिक और सफाईकर्मी गिरफ्तार, 50 हजार...