Advertisment

पटना में PM के आगमन को लेकर अस्थायी रेड जोन, सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त

पटना: लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर शनिवार को पटना आएंगे। पटना में मोदी राज्य के हॉट सीटों में से पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के बिक्रम में चुनावी सभा करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एक बार राजधानी पटना में सुरक्षा चुस्त दुरुस्त की जा रही है। एसपीजी की टीम पटना पहुंच चुकी है।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पटना एयरपोर्ट और पीएम के कार्यक्रम स्थल के पांच किलोमीटर की परिधि को अस्थायी रेड जोन घोषित कर दिया है। 24 मई सुबह 9 बजे से लेकर 25 रात के 9 बजे तक कार्यक्रम स्थल के पांच किलोमीटर की परिधि में किस भी प्रकार का कोई ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पारा मोटर्स, पारा ग्लाइडर्स और नन कन्वेंशनल फ्लाइंग ऑब्जेक्ट पर पूरी तरह से प्रतिबन्ध लगा दी गई है।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पटना के एसएसपी ने एसपीजी और पटना एयरपोर्ट अधिकारियों समेत पटना पुलिस के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बता दें कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार में 8वीं बार पटना आ रहे हैं। पटना में प्रधानमंत्री भाजपा के प्रत्याशी राम कृपाल यादव के पक्ष में बिक्रम में चुनावी सभा करेंगे।

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पूर्णिया में सड़क दुर्घटना में 2 व्यक्ति की मौत, 3 जख्मी

PM PM PM

PM

Highlights

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...