विजय सिन्हा का सरकार पर हमला, कहा- एक लाख विद्यार्थियों को मैट्रिक व इंटर की सेंटअप परीक्षा देने से रोकना दुर्भाग्यपूर्ण

पटना : बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार बोर्ड के मैट्रिक और इंटर के लगभग एक लाख विद्यार्थी को सेंट अप परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि 75 फीसदी उपस्थिति नहीं रहने के कारण इन्हे रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है। सिन्हा ने कहा कि विभाग ने कुछ माह पूर्व 75 फीसदी उपस्थिति की अनिवार्यता जारी किया है। पूर्व से पढ़ रहे छात्रों को साल भर पूर्व सूचना देकर यदि उन्हें सावधान किया जाता तो वे उसका पालन करतें। वर्तमान स्थिति में शिक्षा विभाग को आदेश जारी कर बिहार बोर्ड को निर्देश देना चाहिए कि इस वर्ष सेंट अप की परीक्षा में 75 फीसदी उपस्थिति की अनिवार्यता को शिथिल किया जाए।

सिन्हा ने कहा कि 9वीं से 12वीं तक 2,66,564 छात्रों का नामांकन रद्द किया जाना तुगलकी कदम है। इन छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। क्या शिक्षा विभाग ने मन बना लिया है कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 9वीं फेल हैं तो बाकी छात्रों को भी 9वीं से आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा? उपमुख्यमंत्री के भाई व मंत्री तेजप्रताप यादव 12वीं पास हैं तो छात्रों को 12वीं पास होने से रोक दिया जाएगा?

सिन्हा ने कहा कि शिक्षा विभाग की अराजकता के कारण बिहार के शिक्षक, छात्र, अभ्यर्थी और अभिभावक सभी परेशान हैं। शिक्षक बहाली में गड़बड़ी, जिला आवंटन में गड़बड़ी और अधिक अंक वाले की नियुक्ति न कर कम अंक वाले को सफल घोषित करना, कुछ ऐसे उदाहरण हैं जो शिक्षा विभाग की अकर्मण्यता को दर्शाता है। सिन्हा ने मांग की है कि मुख्यमंत्री को तुरंत हस्तक्षेप कर रोके गए छात्रों को सेंट अप परीक्षा में शामिल होने का आदेश देना चाहिए।

एसके राजीव की रिपोर्ट 

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...