महाबोधि मंदिर में शुरू हुआ दस दिवसीय निगमा मोनलम चेनमो पूजा

विश्व शांति प्रार्थना के साथ 34 वीं मोनलम निगमा चेनमो पूजा हुआ प्रारंभ

budh 22Scope News

GAYA: निगमा मोनलम चेनमो पूजा – दुनिया में शांति और समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में 10 दिवसीय 34वें निगमा मोनलम चेनमो पूजा की शुरुआत हुई है.

महाबोधि मंदिर परिसर स्थित पवित्र बोधि वृक्ष की छांव में निगमा मोनलम चेनमो इंटरनेशनल पूजा शुरू हुआ. यह पूजा आगामी 31 जनवरी तक चलेगी. तिब्बती बौद्ध धर्मावलंबियों की निगमा पंथ परंपरा के आध्यात्मिक गुरुओं ने अनुयायियों का आध्यात्मिक मार्गदर्शन किया. वहीं, बौद्ध लामाओं ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर भगवान बुद्ध को नमन किया. इसके बाद बोधिवृक्ष के नीचे रखे तोरमा को अराध्य देवी-देवताओं को समर्पित किया.

निगमा मोनलम चेनमो पूजा : 10 हजार से अधिक बौद्ध श्रद्धालु हुए शामिल

bodhi mandir 2 22Scope News

इस पूजा में करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए हैं. निगम मोनलम पूजा में शामिल तिब्बतियों ने मूल के बौद्ध लामा बोधिवृक्ष के सन्‍मुख होकर पारंपरिक वाद्य यंत्र के साथ मंत्रोच्चार किया. यह पूजा 31 जनवरी तक रोजाना दो सत्र में होगी. इस पूजा का समापन 31 जनवरी को होगा. इस वर्ष महाबोधि मंदिर प्रबंधकारिणी समिति की ओर से वार्षिक पूजा का कैलेंडर जारी किया गया है, जिसमें कई तरह के आयोजन महाबोधि मंदिर परिसर में किए जाते हैं.

निगमा मोनलम चेनमो पूजा – प्रतिदिन तिब्बती बौद्ध धर्मग्रंथ का विशेष पाठ होगा

वहीं, निगमा मोनलम समिति के सोनम फुरबू नेगी ने बताया कि

निगमा पूजा समिति की ओर से पूजा शुरू किया गया है.

यह पूजा विश्व शान्ति और कल्याण को लेकर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है.

बताया कि पूजा में प्रतिदिन तिब्बती बौद्ध धर्मग्रंथ का विशेष पाठ होगा.

तोरमा पर दक्ष लामाओं द्वारा आह्वाहित देवी-देवताओं के रंग-बिरंगे चित्र बारीकी से उकेरे जाते हैं.

रिपोर्ट: आशीष

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img