BJP ने बुलाई बड़ी बैठक, पहुंचे कई बड़े नेता

पटना : एक राष्ट्र एक चुनाव के साथ आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज यानी छह मई को एक बड़ी बैठक बुलाई गई है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, बीजेपी सांसद दुष्यंत गौतम, बिहार बीजेपी के सह प्रभारी व सांसद दीपक प्रकाश और बिहार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री भिखूभाई दिलसानिया सहित बैठक में भाजपा कोटे से सांसद और मंत्री मौजूद हैं। बता दें कि संगठन को लेकर बिहार बीजेपी में बैठक चल रही है।

Goal 2 22Scope News

अपना मानसिक स्थिति को बैठी हैं ममता बनर्जी – दिलीप जायसवाल

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का बयान एक बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा कि वायलेंस मत फैलाओ अपने बॉर्डर पर ध्यान दो। जिसको लेकर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि ऐसा है कि ममता बनर्जी अपना मानसिक स्थिति को बैठी है, उनको अपना राज्य पाठ चलाने की चिंता है। देश की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता है। हमारी पहली प्राथमिकता देश की सुरक्षा और यहां के नागरिक की सुरक्षा है। चाहे वह बॉर्डर इलाका हो चाहे देश में रह रहे नागरिकों की सुरक्षा की बात हो। हम सभी के साथ ममता बनर्जी को भी यह ध्यान में रखना चाहिए देश से बड़ा कुछ नहीं है।  उन्होंने बैठक को लेकर कहा कि यह बैठक संगठन की बैठक बुलाई गई है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की जाएगी।

Dilip Jaishwal 22Scope News
अपना मानसिक स्थिति को बैठी हैं ममता बनर्जी – दिलीप जायसवाल

यह भी पढ़े : पहलगाम आतंकी हमला : 7 मई को मॉक ड्रिल, बिहार पुलिस मुख्यालय ने जारी किया अलर्ट

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...