14वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप का कल रांची में होगा उद्घाटन

रांची. 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप 2024 का आयोजन हॉकी इंडिया, खेल विभाग, झारखंड सरकार एवं हॉकी झारखंड के संयुक्त तत्वाधान में 30 सितंबर से 10 अक्टूबर 2024 तक रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोट्रफ हॉकी स्टेडियम मोराबादी रांची में आयोजित हो रहा है। इसका विधिवत उद्घाटन कल 30 सितंबर को दोपहर 3 बजे होगा।

रांची में 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन

इस प्रतियोगिता में भारतवर्ष के 25 राज्यों की टीमों से 50 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, टीम मैनेजर प्रशिक्षक एवं तकनीकी पदाधिकारी सहित कुल 650 प्रतिभागी 11 दिनों तक लीग-सह-नॉकआउट आधारित मैच में अपना जौहर कौशल दिखाएंगे।

उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से खेल निदेशक झारखंड सरकार, संयुक्त सचिव सह संयुक्त निदेशक खेल झारखंड, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरन एवं झारखंड तथा अन्य राज्यों से आये अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!