Friday, August 8, 2025

Related Posts

Republic Day पर स्कूल जा रही थी 5वीं कक्षा की छात्रा, रास्ते में…

भोजपुर: रविवार को पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा था इधर भोजपुर से एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामला भोजपुर के गिधा थाना क्षेत्र की है जहां गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल जा रही पांचवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं गांव के लोग आक्रोशित हो कर हंगामा करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर गिधा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को किसी तरह शांत करवाया। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों से मिल कर जानकारी ली और फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी पीड़िता के गांव के ही निवासी स्व सिद्धेश्वर सिंह का पुत्र अजय सिंह है। जबकि पीड़िता की उम्र 10 वर्ष बताई जा रही है एवं वह पांचवी कक्षा की छात्रा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar में सरकार लगातार कर रही है विकास, राज्यपाल ने झंडोत्तोलन के बाद कहा…

भोजपुर से नेहा गुप्ता की रिपोर्ट
republic Day republic day

republic Day

Highlights

131,000FansLike
23,800FollowersFollow
587FollowersFollow
578,000SubscribersSubscribe