पलामू पुलिस ने एक ट्रक खैर की लकड़ी के साथ लकड़ी तस्कर को किया गिरफ्तार

Palamu -पलामू पुलिस ने लकड़ी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना परमिट के खैर की लकड़ी लदा एक ट्रक के साथ लकड़ी तस्कर को गिरफ्तार किया है.

palamu 05 22Scope News

बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र का सिंगरा से एक ट्रक अवैध खैर की लकड़ी ले जाया जा रहा है.

सूचना पर कार्रवाई करते हुए सदर एसडीपीओ विजय शंकर के नेतृत्व में एक टीम गठित कर  ट्रक के साथ ही लकड़ी तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया,  जबकि अन्य लोग अन्धेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे.

यहां बता दें कि झारखंड में लकड़ी तस्करों का कई गिरोह सक्रिय है, झारखंड के जंगलों से लकड़ी ले जाकर बाहर के राज्यों में बेचा जाता है, इन तस्करों का मकड़जाल काफी मजबूत होता है, कई बार पुलिस चाह कर भी इनको अपने घेरे में नहीं ले पाती, कई बार स्थानीय राजनेताओं की मिलीभगत का मामला भी सामने आता है,  जबकि यहां के स्थानीय आदिवासी समुदाय के लिए जंगल उनकी पहचान है, उनकी अस्मिता का सवाल है. वन उत्पादों  से उनकी आजीविका चलती है, जंगल का बेतहाशा कटाई से उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है. उनके द्वारा बार-बार सरकार से जंगल की रक्षा के लिए गुहार लगायी जाती रही है.

रिपोर्ट-संदीप

Dhanbad News: तमिलनाडु हादसे के पीड़ितों के लिए सरकार की बड़ी...

Dhanbad News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले में अमोनिया गैस लीक की घटना के बाद बचाए गए धनबाद के 12 मज़दूर झारखंड लौट रहे हैं।...

Jamtara News: घर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में...

Jamtara News: जामताड़ा ज़िले के नारायणपुर पुलिस स्टेशन इलाके में मंगलवार को एक दुखद सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। गोविंदपुर-साहिबगंज...

Jharkhand Teacher Appointment: 8 साल इंतजार, फिर मिला नियुक्ति पत्र… लेकिन...

Jharkhand Teacher Appointment: झारखंड में 1042 असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। नियुक्ति प्रक्रिया में देरी की...