हत्या का आरोपी गिरफ्तार, 50 लाख रुपए के लिए किया था व्यवसायी की हत्या

औरंगाबाद : औरंगाबाद पुलिस ने हत्याकांड का गुत्थी सुलझा दिया है. व्यवसायी को कर्ज ना लौटाने के विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में व्यवसायी की अपहरण के बाद हत्या मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दिया है. जहां 50 लाख रुपये के लिए हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी ने मामले में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है और अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि 2016 में एक करोड़ का लोन लिया था. जिसमें से 50 लाख रुपये व्यवसायी ने उससे लिया था. लेकिन बार-बार मांगने के बावजूद व्यवसायी उसे पैसे नहीं लौटा रहा था. इसी क्रम में लाठी डंडे से पीट-पीटकर व्यवसायी की हत्या कर दी गई थी और बालू से भरे प्लास्टिक बैग में भरकर नदी में फेंक दिया था.

अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया है कि मृतक के कपड़े भी शरीर से उतार दिये थे ताकि उसकी शिनाख्त न हो सके. जानकारी के अनुसार हत्या के बाद दाउदनगर थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव निवासी कृष्णा मेहता का शव जम्होर थाना क्षेत्र के पुनपुन नदी से बरामद किया गया था. इसमें मृतक की पत्नी ने प्राथमिकी ओबरा थाने में दर्ज कराई थी.

एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि दाउदनगर थाना क्षेत्र के व्यवसायी वर्तमान में ओबरा में ही रहकर व्यवसाय करता था. ओबरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी अभियुक्त शिवपूजन मेहता को गिरफ्तार करते हुए कांड का उद्भेदन कर दिया गया है. इस कांड में अभियुक्त ने अपना संलिप्तता स्वीकार की है.

एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में उसने बताया कि इस घटना में तीन चार लोगों की और संलिप्तता है. अभियुक्त के निशानदेही पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस घटना के उद्भेदन करने में थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के साथ कई पुलिस पदाधिकारियों को लगाया गया था.

रिपोर्ट : दीनानाथ

पांच साल की बच्ची से दुराचार और हत्या के आरोपी को सजा-ए-मौत

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...