Advertisement
Advertisement

सर तन से जुदा हत्या मामले में SP ने किया खुलासा, आरोपी हत्यारा गिरफ्तार

कैमूर : कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां बीते 11 जनवरी को मदूरनी पहाड़ी के समीप सिर कटी युवती की हुई हत्या का पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने खुलासा किया है। बता दें कि हत्या मामले में गायब युवती का सिर के साथ हत्या में प्रयुक्त चाकू व मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं युवती की हत्या करने वाला आरोपी शमीम कुरैशी पिता सलीम कुरैशी चैनपुर वार्ड नंबर-2 पठान टोली थाना चैनपुर का बताया जा रहा है।

ज्ञात हो की आरोपी शमीम कुरैशी बीते 11 जनवरी को एक युवती की हत्या कर चैनपुर के मदुरनी पहाड़ी के पास शव को फेंक दिया था जबकि युवती का सिर गायब कर दिया था। इधर, घटना के बाद कैमूर पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने कांड संख्या दर्ज करते हुए एक टीम का गठन किया इसके बाद एक सप्ताह के भीतर हत्या का सफल उद्वेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वही हत्या में प्रयुक्त चाकू मोबाइल व युवती का सिर भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

फिलहाल आरोपी के विरुद्ध पुलिस ठोस कार्रवाई कर रही है। यहां यह बता दें कि इस घटना को ले कर आज ही के दिन बड़े पैमाने पर चैनपुर थाना के घेराव किया जाना था। लेकिन उस से पूर्व गिरफ्तारी कर खुलासा किए जाने के बाद स्थानीय लोगो ने कैमुर पुलिस कप्तान जिंदा बाद के नारे लगा कर पुलिस का हौसला बढ़ाया। वहीं इसकी जानकारी होने पर एसपी ने लोगों को साधुवाद दिया।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: देवघर में अवैध नेल पॉलिश...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: नगर थाना क्षेत्र में देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में...

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...