पिलर में बांधकर युवक की पिटाई, आरोपी वार्ड सदस्य गिरफ्तार

सासाराम : खबर सासाराम से है जहां शिवसागर थाना क्षेत्र के पखनारी में पिलर में बांधकर एक युवक की पिटाई के आरोपी वार्ड सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया इब्राहिम हुसैन को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि पंखा चोरी के आरोप में नौशाद मीर नामक युवक को पिलर में बांधकर कर पिटाई की गई थी। मामले में तीन लोगों पर नामजद केस दर्ज किया गया। जिसमें मुख्य आरोपी पखनारी के वार्ड सदस्य इब्राहिम हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वार्ड सदस्य का कहना है कि नौशाद ने कुछ माह पहले उसके यहां से पंखा चुराने की कोशिश की थी। ऐसे में पंखा चुराने के प्रयास के मामले में भी पीड़ित पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े : प्रस्तावित जगह पर ही बनाया जाए पंचायत सरकार भवन, नहीं तो होगा विरोध…

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...