सनकी दामाद का कारनामा, सास और पत्नी की ली जान

सास और पत्नी को ईंट से कूच कर मार डाला, आरोपी फरार

नवादा : बिहार के नवादा में एक ही परिवार में डबल मर्डर की वारदात हुई है.

एक सनकी दामाद ने अपने ससुराल में खूनी खेल खेला. उसने अपनी सास और पत्नी की हत्या कर दी.

घटना सोमवार की रात की बतायी जा रही है. हत्यारे ने अपनी सास और पत्नी को ईंट से कूच कर मार डाला.

हसुआ नगर परिषद क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी की है.

सनकी दामाद: जांच में जुटी पुलिस

मृतकों की पहचान गया जिले के अतरी थानाक्षेत्र के सुधीर सिंह की

पत्नी संगीता देवी व पुत्री मौसम कुमारी के रुप में हुई है,

जो प्रोफेसर कालोनी में किराए के एक मकान में रहती थी.

सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

आरोपित दामाद नवादा जिले के अकबरपुर थानाक्षेत्र के पहाड़पुर निवासी विनोद सिंह का पुत्र शुभम कुमार बताया गया है.

पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा

स्थानीय लोगों के अनुसार दामाद ने घटना को अंजाम तब दिया, जब मुहल्ले के लोग देवी मंदिर में चल रहे प्रवचन को सुन रहे थे. लोगों के अनुसार पति पत्नी के बीच हमेशा झड़प होती रहती थी.

सनकी दामाद: जानिए पूरा मामला

बताया जाता है कि सोमवार को छोटे साला ही घर लेकर आया और खुद बाजार भी गया. घर में कोई पुरुष नहीं था, तभी पति-पत्नी में नोंकझोंक शुरू हुई. जिसके बाद पति शुभम ने अपनी पत्नी को बेरहमी से मारपीट करने लगा. इस दौरान शुभम ईंट से पत्नी पर वार कर दिया. बेटी की पिटाई होता देख मां बीच बचाव करने पहुंची. जिसपर सास को भी शुभम ने उसी ईंट से सर पर बेरहमी से वार कर दिया. जिसके बाद दोनों मां बेटी की मौके पर ही मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि मृतका मौसमी का एक तीन माह की पुत्री भी है. हालांकि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के छापेमारी शुरू कर दी है.

रिपोर्ट: अनिल शर्मा

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...