Commercial Advertisment

Palamu Double Murder : डबल मर्डर केस से हिला पलामू! सास और दामाद की एक साथ हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Palamu Double Murder : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवताही गांव में उस समय सनसनी मच गई जब एक साथ डबल मर्डर केस ने सबको हिलाकर रख दिया। एक घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जिसमें सास और दामाद दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Lohardaga : बीएस कॉलेज स्टेडियम में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया झंडोत्तोलन 

Palamu Double Murder : तीन वर्ष पूर्व हुई थी शादी

घटना में मृतकों की पहचान सुशीला देवी और उनके दामाद प्रमोद प्रजापति के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रमोद की शादी तीन वर्ष पूर्व सुशीला देवी की बेटी से हुई थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। प्रमोद राजस्थान में सूत की फैक्ट्री में काम करता था और दो दिन पहले ही अपने ससुराल आया था।

ये भी पढ़ें- Bokaro : कैमरून में फंसे झारखंड के 19 मजदूर, सोशल मीडिया पर वतन वापसी की लगाई गुहार 

इसी दौरान शुक्रवार की सुबह किसी बात को लेकर घर में बहस शुरू हो गई जो देखते-देखते हिंसक हो गई। आवेश में आकर प्रमोद ने कुदाल से सास सुशीला देवी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी दौरान आवाज सुनकर परिजनो से उसकी छीना-झपटी होने लगी जिसमें प्रमोद को भी सिर में गंभीर चोट लग गई। जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Ranchi : स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 17 जांबाजों को मिला ये बड़ा सम्मान 

Palamu Double Murder : दामाद की मौत बनी रहस्य, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद आनन-फानन में घायल सुशीला देवी को इलाज के लिए मेदिनीनगर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि स्थानीय ग्रामीण तरह-तरह की बाते कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सास की हत्या के बाद परिजनों ने दामाद की भी हत्या कर दी। हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है कि प्रमोद की मौत कैसे हुई। पुलिस की जांच के बाद भी मामले का खुलासा हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड पकरी बरवाडीह में उत्साहपूर्वक मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस 

परिजनों ने बताया कि प्रमोद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह आए दिन छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता था।घटना के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि पूरा मामला हत्या का बताया जा रहा है। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। हालांकि यह हत्या है या कुछ और ही कारण है इसका पता लगाने में पुलिस जुट गई है।

ये भी जरुर पढ़ें-+++++

Giridih : गांव के बीचोंबीच निकला 10 फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी… 

Ramragh : नेमरा पुलिस छावनी में तब्दील, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलो की तैनाती, गुरुजी के श्राद्धकर्म जुटेंगे 5 लाख से ज्यादा लोग… 

Breaking : शराब घोटाले में फंसे IAS विनय चौबे को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका… 

Breaking : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त से, चार कार्यदिवसों में निपटेंगे अहम विधायी कार्य 

Jamshedpur Murder : पत्नी की बेवफाई रास ना आई, पहले पत्नी को काटा फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर कर ली आत्महत्या, अवैध संबंध…

Hazaribagh : हिम्मत ना तोड़ हार मत मान, जिद ने दिला दी सरकारी नौकरी, पिछले बार एक नंबर से पिछड़े… 

Ranchi Traffic Change : 16 अगस्त को रांची-रामगढ़ मार्ग पर पर जाने से बचे-वाहनों का परिचालन रहेगा बंद, ये है कारण… 

 

Bihar Tarkari Outlet Scheme: पटना जू के गेट नंबर-2 के पास...

Bihar Tarkari Outlet Scheme, पटना: बिहार में सब्जी उत्पादक किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और आम उपभोक्ताओं को उचित कीमत पर ताजी एवं...

Junior National Kabaddi Championship 2026: पटना में 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक...

Junior National Kabaddi Championship 2026, पटना: बिहार में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण आयोजन...

Sahibganj JTET 2026 Exam: साहिबगंज में JTET-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डीसी...

Sahibganj JTET 2026 Exam: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए साहिबगंज जिला प्रशासन पूरी...