बाबा मंदिर खोलने को लेकर धर्मरक्षिणी सभा द्वारा बंद, प्रशासन ने मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई

देवघरः देवघर मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने की मांग को लेकर पंडा धर्मरक्षिणी सभा द्वारा देवघर बंद का आह्वान किया गया है। सभा द्वारा कई व्यवसायिक और सामाजिक संगठनों से बंद का समर्थन करने का आग्रह किया गया है। बंद के आह्वान को देखते हुए मंदिर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। मंदिर के सभी प्रवेश द्वार पर मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। शहर में बाजार सहित 22 जगहों पर पुलिस अधिकारी के साथ सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। धर्मरक्षिणी सभा द्वारा बंद में लोगों के समर्थन के लिए मुख्य मार्गों पर जय शिव के उद्घोष के साथ भ्रमण किया गया और लोगों से मंदिर खोलने के लिए समर्थन करने का आग्रह किया गया। मंदिर सरकार द्वारा नहीं खोले जाने पर आगे उग्र आंदोलन की बात की जा रही है। हालांकि अभी तक बंद शांतिपूर्ण है और बंद के समर्थन में स्थानीय लोगों ने अपनी-अपनी दुकाने बंद रखी।

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...