आवासीय क्वार्टर खाली कराने को लेकर प्रशासन की टीम दलबल के साथ पहुंची, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

सासाराम : बिहार के रोहतास में न्यायालय के निर्देश पर डालमियानगर स्थित रोहतास उद्योग समूह के 813 आवासीय क्वार्टर खाली कराने को लेकर प्रशासन की टीम दलबल के साथ पहुंची जहां स्थानीय लोगों के द्वारा विरोध शुरू कर दिया गया। बता दें कि अभियान के दौरान डेहरी के एसडीएम अनिल कुमार सिन्हा एसडीपीओ विनीता सिन्हा सीओ अनामिका कुमारी, सर्किल इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सहित काफी संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को तैनात किया गया था।

दरअसल, डालमियानगर के मॉडल स्कूल के नजदीक जैसे ही प्रशासन की टीम दलबल के साथ पहुंची। काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर विनती करने लगे। इस दौरान विरोध स्वरूप कुछ लोग जमीन पर भी लेट गए। इसी दरमियान एक शख्स ने पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह की कोशिश करने लगा तथा खुद को आग लगाने की कोशिश की। इसी बीच मौजूद पुलिस के जवानों ने किसी तरह उसके हाथों से पेट्रोल से भरा बोतल छीना। आत्मदाह की कोशिश करने वाला शख्स पूर्णमासी बीघा का रहने वाले आलोक कुमार बताया जाता है वही इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे।

ऐसे में हरकत में आई प्रशासन की टीम ने लोगों पर लाठी चार्ज कर दिया इसके बाद भगदड़ मच गई। फिर प्रशासन की टीम ने कार्यवाही करनी शुरू कर दी और जबरन लोगों को क्वार्टर खाली कराया गया। जिसके बाद सील करने की प्रक्रिया शुरू की गई। ऑफिशल असिस्टेंट लिक्विडेटर मोहित शाह ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर रोहतास उद्योग समूह के 813 क्वार्टर को खाली कराया जाना है। जिसमें से पहले चरण में आज 69 क्वार्टर्स को खाली कराया जा रहा है। जिसमें से अब तक 41 करा लिया गया। उन्होंने बताया कि पहले भी लोगों को एक हफ्ते की मोहलत दी गई थी। बावजूद कुछ लोगों ने आज तो स्वेच्छा से अपने-अपने क्वार्टर्स को खाली कर दिया। लेकिन कुछ लोग जिन्होंने क्वार्टर्स को खाली नहीं किया था उन्हें बलपूर्वक खाली कराया गया। उन्होंने बताया कि न्यायालय का निर्देश सर्वोपरि है किसी भी कीमत पर इंप्लीमेंट कराया जाएगा।

अविनाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!