शिक्षक के बेटे का आम के बगीचे से मिला शव, मची सनसनी

वैशाली : महुआ थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत स्थित कड़निया गांव में शिक्षक शिवशंकर राय के 25 वर्षीय बेटे आलोक शंकर उर्फ कुंदन का शव आम के बगीचे में घर से तकरीबन 300 मीटर दूर मिला है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, मृतक का मोबाइल फोन, पानी बोतल और मृतक जेब से सलाई की डिब्बी में दो खोखा मिले हैं। शव से लगभग 10 फीट की दूरी पर खाली शराब की बोतल और ग्लास भी बरामद किए गए हैं।

Goal 2 22Scope News

मृतक के पिता पातेपुर के मौदह स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं

मृतक के परिवार में उनके बड़े भाई पंकज कुमार हैं, जो विवाहित हैं। उनकी दो बहनें भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। मृतक के पिता पातेपुर के मौदह स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी मां कुमारी अंजू गृहिणी हैं। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा दबे जुबान बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग में हत्या हुई है।

यह भी देखें :

प्रथम दृश्यता आत्महत्या का लग रहा है – महुआ CDPO कुमारी दुर्गा शक्ति

इस संबंध में मृतक के बहनोई अमोद कुमार ने बताया कि सुबह घर में नहीं था और सूचना मिला कि शव घर से कुछ दूर आम बगीचे में पड़ा हुआ है। वैसे ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। घर के पास लगे सीसीटीवी में देखा गया है कि एक बजे रात में साला घर से निकाला है। उन्होंने बताया कि देखने में लग रहा है किसी ने बुलाकर हत्या कर दिया है। शव के पास से पिस्टल और पानी की बोतल मिला है उसके जेब से दो खोखा मिला है। शव के कुछ दूरी पर शराब की बोतल मिली है। इस संबंध में महुआ सीडीपीओ कुमारी दुर्गा शक्ति ने बताया कि प्रथम दृश्यता आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन लोगों द्वारा प्रेम प्रसंग में हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम जांच कर रही है। जो भी मामला सामने आएंगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : प्रसूता को गलत तरीके से खून चढ़ाया, मरीज की तबीयत बिगड़ी, अब हो गई मौत

दिवेश कुमार की रिपोर्ट

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...