3 Days से घर में रखा था शव, इस वजह से परिजन नहीं कर रहे थे अंतिम संस्कार फिर…

बेगूसराय: मानवीय संवेदना को झकझोड़ने वाली एक खबर सामने आई है जहां एक बुजुर्ग महिला के शव का अंतिम संस्कार तीन दिनों (3 Days) तक इसलिए नहीं हो सका क्योंकि शव लेकर बाहर निकलने का कोई रास्ता ही नहीं है। मामला बेगूसराय के परिहारा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मृतिका गांव के मंगल साह की 110 वर्षीया पत्नी कौशल्या देवी का निधन बीते 28 फरवरी को हो गया था।

परिजन महिला के शव का अंतिम संस्कार बस इसलिए नहीं कर सके क्योंकि उनके घर से बाहर निकलने वाले रास्ते पर पड़ोसी ने दिवार खड़ा दिया है। बताया जा रहा है कि दिवार की वजह से वहां इतना जगह नहीं है कि शव को बाहर निकाला जा सके और इस वजह से परिजनों ने शव को तीन दिनों तक अपने घर में ही रखा। तीन दिनों (3 Days) तक शव घर में रहने के बाद गांव के लोगों ने किसी तरह शव को बाहर निकाला और फिर अंतिम संस्कार किया गया। मामले में परिवार ने बताया कि पड़ोसी दबंग हैं और जबरन उन्होंने घर से निकलने वाले रास्ते पर दिवार खड़ा कर दिया है।

यह भी पढ़ें – 2 Days में 20 लाख दो वरना 2 करोड़ देना होगा, नित्यानंद राय ने लालू यादव पर…

इस मामले को लेकर मुकदमा भी की गई लेकिन अब तक अधिकारियों के उदासीन रवैये की वजह से कुछ हल नहीं निकल सका। परिवार के लोगों ने अधिकारियों पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया और कहा कि आरोपी के साथ मिल कर अधिकारी किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि बीते चार महीने से हमलोग घर से जैसे तैसे निकल पाते हैं। वृद्ध महिला का निधन होने के बाद शव निकालने के लिए रास्ता के अभाव में तीन दिनों (3 Days) से शव घर में रखने को मजबूर थे इस वजह से उनका अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Begusarai: बुजुर्ग ने किया ऐसा कुकृत्य की फ़ैल गई सनसनी, बाद में…

Begusarai से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...