पुलिस-प्रशासन व दबंगों की तिकड़ी ने जमीन मालिकों की कर दी है नींद हराम

बगहा : खबर बगहा पुलिस जिला के धनाहा थाना क्षेत्र से है जहां भू-स्वामी को अपनी संपत्ति-जमीन को बचाना मुश्किल होते दिख रहा है। भू-स्वामी की माने तो कानून के रखवाले जब अतिक्रमण किए भूमि के दबंगों से मिलकर न्याय की गुहार लगा रही है तो ऐसे में न्याय के लिए भला ओ किस दरवाजे पर जाए। पूरा मामला दियारा पार धनहा थाना क्षेत्र की है। ऐसा लग रहा कि बगहा पुलिस जिला में विशेष कर धनहा पुलिस-प्रशासन का इकबाल खत्म हो गया है।

पुलिस-प्रशासन व दबंगों की तिकड़ी ने जमीन मालिकों की नींद हराम कर दी है। कब किसकी जमीन पर कब्जा हो जाए यह कहा नहीं जा सकता। जिसके कंधे पर माफियाओं पर नकेल कसने की जिम्मेदारी है। वहीं चादर तान कर सो रहे है या फिर मौन समर्थन दे रहे। धनहा थाना क्षेत्र के बरवा गांव में कृष्ण कुमार सिंह और मनीष कुमार सिंह की खतियानी जमीन पर पुलिस-प्रशासन के मिलीभगत से जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि दादा दर्पनरायन सिंह के नाम से जमाबंदी संख्या 230, 267, 362, और नाना गुलाब सिंह के नाम से जमाबंदी संख्या 224 कुल रकबा चार बीघा 12 कट्ठा, 15 धुर का जमाबंदी चल रहा है। ऑनलाईन लगान रशीद कट रहा है। सभी कागजात व साक्ष्य सही है। लेकिन बरवा पंचायत के पूर्व मुखिया व वर्तमान मुखिया के पिता नंद यादव दबंगई से अपने गुर्गों की मदद से मेरा जमीन जोत रहे है। थाना अध्यक्ष अजय यादव करवाई के बजाय नंद यादव को थाने में बैठा कर चाय पिला रहे है।

इस संबंध में पूछे जाने पर धनहा थाना अध्यक्ष व अंचलाधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। साथ ही दोनों पक्ष को उक्त जमीन पर कोई भी कार्य करने से रोक दिया गया है। दोनों पक्ष से उक्त जमीन की कागजात लेकर अगले शनिवार को जनता दरबार में बुलाया गया है। कागजात देखने के बाद ही सत्यता का पता चल सकेगा।

अनिल कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट के लिए गया से...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार का...