COMFED के माध्यम से राज्य के पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशु- गाय, भैंस, बकरी उपलब्ध कराने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और भावी कार्य योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कॉम्फेड के माध्यम से राज्य के पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशु- गाय, भैंस, बकरी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कॉम्फेड के माध्यम से राज्य के पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशु- गाय, भैंस, बकरी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि इसमें महिला पशुपालाकों को प्राथमिकता दी जाय। मुख्यमंत्री ने नेपाल एवं सीमावर्ती राज्यों के मछली के बाजार में बिहार के मत्स्य पालकों की मछली की पहुंच सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

CM COMFED 1 22Scope News

मत्स्य का उत्पादन 9 लाख मीट्रिक टन प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 25 लाख मीट्रिक टन प्रतिवर्ष सुनिश्चित कराया जाए – CM सम्राट चौधरी

उन्होंने मत्स्य का उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया और कहा कि मत्स्य का उत्पादन नौ लाख मीट्रिक टन प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 25 लाख मीट्रिक टन प्रतिवर्ष सुनिश्चित कराया जाए। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने सुधा के माध्यम से दुग्ध का उत्पादन 40 लाख लीटर प्रतिदिन से बढ़ाकर एक करोड़ 25 लाख लीटर प्रतिदिन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जन कल्याण है। किसानों, पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है।

CM COMFED 2 22Scope News

CM सम्राट के साथ कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक सहित डेयरी और मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग एवं सहकारिता विभाग के अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM COMFED 3 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- प्रत्येक 3 माह पर DM व SP जिला स्तर पर व्यवसायियों के साथ नियमित करेंगे बैठक

पटना DM का आदेश, अत्यधिक गर्मी के कारण 20 जून तक...

पटना : बिहार में मॉनसून की एंट्री के बावजूद लोग उमस वाली गर्मी से परेशान हैं। पटना में भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम...

मुरलीगंज में व्यापारियों का महाकुंभ, प्रशासन व पुलिस के साथ सीधा...

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज में व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और पुलिस के बीच एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चैंबर ऑफ...

BFCL में फर्स्ट एडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, कर्मचारियों को मिल...

रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) में कर्मचारियों की सुरक्षा को मज़बूत करने और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की क्षमता बढ़ाने के मकसद...