पितृपक्ष मेले की तैयारियों को लेकर नगर सरकार गंभीर, मेला क्षेत्र का लिया जायजा

गया : आगामी पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर नगर निगम पूरी तरह कृत्य संकल्पित और गंभीर है। इसी क्रम गुरुवार की सुबह मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान और पूर्व डिप्टी मेयर सह समिति के सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव सीताकुंड पहुंचे। जहां पितृपक्ष मेला क्षेत्र का जायजा लिया। इसके अलावा ब्रह्म सत्य तालाब, विष्णुपद सहित अन्य जगहों का जायजा लिया। उस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को तैयारियों को लेकर कई तरह के दिशा निर्देश भी दिए। इनमें महत्वपूर्ण तौर से विशेष साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जलापूर्ति, अस्थाई स्वागत द्वार, पनशाला, शिविर सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए।

इसके अलावा सीता कुंड से रबड़ डैम तक स्थायी तौर पर स्ट्रीट लाइट और तिरंगा लाइट लगाए जाएंगे। इसके अलावा एक हाई मास्क भी लगाने का निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शमशान घाट से चांद चौरा मोड़ तक दोनो ओर से स्ट्रीट लाइट और तिरंगा लाइट लगाए जाएंगे। विष्णुपद मंदिर स्थित एक 60 फिट के हाई मास्क भी लंगेगे। यह सभी काम शनिवार से प्रारंभ होंगे। निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारी को स्थल भी चिन्हित कराया गया।

मेयर गणेश पासवान ने बताया कि आगामी पितृपक्ष मेला को लेकर नगर निगम पूरी तरह गंभीर है। इसी को लेकर मेला क्षेत्र का भ्रमण कर कई जरूरी दिशा निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया है। अतिथि देवो भव के तर्ज पर तीर्थ यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। नगर निगम पूरे मेला क्षेत्र में स्थायी तौर पर लाइटों से सजाएगा, जो सालों पर रहेंगे।

वहीं समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी पितृपक्ष को लेकर नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, बिहार सरकारज़ भारत सरकार सभी तीर्थयात्रियों की स्वागत के लिए हर सुविधा और विकास का काम कराने में जुटे हुए हैं। ताकि किसी प्रकार से तीर्थयात्रियों को कठिनाई न हो। इसी क्रम में नगर सरकार भी पूरी तरह कृत संकल्पित है इस बार नगर निगम तीर्थयार्थियों के साथ-साथ शहरवासियों के लिए भी अस्थाई तौर पर विकास से जुड़े कम कर रहे हैं उन्होंने बताया कि सीता कुंड से लेकर रबड़ डैम तक पोल सहित 90 वाट का स्ट्रीट लाइट लगाए जाएंगे।

इसके अलावा शमशान घाट, विष्णुपद रोड चांद चौरा मोड़ तक भी स्ट्रीट लाइट लगेंगे। साथ ही तिरंगा लाइट से पूरा मेला क्षेत्र को सजाया जाएगा। यह कार्य शनिवार से शुरू हो जाएंगे। साथ ही चाँद चौरा मोड़ स्थिति स्थायी स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। इसके अलावा ब्रह्म सत्य तालाब में लाइट एन्ड साउंड के तहत तीर्थ यात्री भगवान विष्णु और बुद्ध पर बनी डॉक्यूमेंट्री पानी के फाउंटेन से देखेंगे। जो दो दिन बाद पुनः शुरू हो जाएंगे। तीर्थयात्रियों के लिए विश्राम शिविर, पनशाला सहित अन्य सुविधा निगम द्वारा मुहैया उपलब्ध करायी जाएगी।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...