Advertisment

विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हालत बिगड़ी

रोहतास : दिनारा थाना अंतर्गत विश्रामपुर गांव में सोमवार की रात विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हालत बिगड़ गई। सोमवार की रात खाना खाने के बाद घर के पांच सदस्यों की तबीयत खराब हो गई। जिसे आनन-फानन में सासाराम सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां पांचो की इलाज चल रहा है। घटना के बारे में घायलों के परिजन गोरख शाह ने बताया कि सोमवार की रात सभी लोग एक साथ रात्रि में भोजन किए भोजन करने के 1 घंटे बाद से ही सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत खराब होता देख सभी को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। तबीयत खराब हुए 5 घर के सदस्यों में से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। तबीयत खराब हुए लोगों में प्रीति कुमारी, उमा शंकर कुमार, गायत्री कुमारी,नैना कुमारी और गोपाल कुमार है।

YouTube Monetization Rules 2027: नए Creators के लिए दोगुना Watch Time...

YouTube के नये Monetization Rules में नए Creators के लिए वॉच टाइम और Shorts Views की शर्तें कड़ी होने की बात कही गयी है।...

Rice Price Hike: मानसून की बेरुखी से बढ़ी धान की कीमत,...

कम बारिश से धान की आवक कमजोर होने के कारण रांची में चावल की कीमतों पर असर पड़ा है। कतरनी चावल 58 रुपये किलो...

Ranchi High Court: अपर बाजार में चार दुकानदारों को दुकान खाली...

झारखंड हाईकोर्ट ने अपर बाजार के जालान रोड में दुकानों को खाली कराने और तोड़ने से जुड़ा रांची नगर निगम का आदेश रद्द कर...