मोतिहारी में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल बेहाल, खासी व चेस्ट पेन का इलाज कराने गए मरीज को डाक्टर ने दिलवा दी डॉग बाइट की सुई

मोतिहारी : मोतिहारी में स्वास्थ्य विभाग का अजब-गजब कारनामा सुर्खियों में है। अस्पताल में चेस्ट पेन और खासी का इलाज कराने गए मरीज को डाक्टर ने डॉग बाइट का सुई दिलवा दिया। खासी से आराम नहीं होने पर मरीज ने जब ग्रामीणों से पूर्ची दिखाया तो पैर तले जमीन खसक गई। मरीज डॉग बाइट की सुई पड़ने से किसी अनहोनी से डरा हुआ है। मरीज की पर्ची सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामला संग्रामपुर पीएचसी का बताया जा रहा है।

पर्ची के अनुसार, मरीज को रैबीज का वैक्सीन 28 नवंबर को पहला डोज दिया गया है

इधर, संग्रामपुर पीएचसी प्रभारी ने इसे किसी अस्पताल कर्मी द्वारा साजिश करने की बात कही जा रही है। वही उक्त मरीज को देखने से भी इंकार किया जा रहा है। लेकिन इससे इतर पर्ची पर देखने वाले डाक्टर का नाम डॉ. पंकज कुमार लिखा हुआ है। मोतिहारी जिला के संग्रामपुर पीएचसी का कारनामा के कारण इलाज कराने आए मरीज के पैर तले जमीन खिसक गई है। सोशल मीडिया पर वायरल पर्ची के अनुसार, 28 नवंबर को रामकिशुन राम संग्रामपुर पीएचसी में चेस्ट पेन और खासी का इलाज कराने के लिए गए थे। अस्तपाल में 11.04 मिनट पर पर्ची कटाया गया। पर्ची पर डाक्टर पंकज कुमार अंकित है। पर्ची पर मरीज कम्प्लेन में चेस्ट पेन व कफ लिखा हुआ है। वहीं पोरोविजनल डायग्नोसिस में डॉग बाइट लिखा हुआ है। पर्ची के अनुसार, मरीज को रैबीज का वैक्सीन 28 नवंबर को पहला डोज दिया गया है।

दूसरे डोज के लिए 1 दिसंबर को बुलाया गया था

वहीं दूसरे डोज के लिए एक दिसंबर को बुलाया गया है। इधर, कफ व चेस्ट पेन की शिकायत ठीक नहीं होने पर मरीज द्वारा गांव में कुछ लोगों को पर्ची दिखाया गया। पर्ची के पर डॉग बाइट की सुई होने पर मरीज डर गया। मरीज के अनुसार, उसको कुत्ता काटने की बात अस्पताल में कहा ही नहीं था। सिर्फ खासी व सीना में दर्द की बात कही कुमार संग्रामपुर पीएचसी प्रभारो डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि अस्पताल कर्मियों द्वारा साजिश किया जा रहा है। मेरे नाम पर पर्ची कैसे कटा और कौन मरीज को कफ व चेस्ट पेन में डॉग बाइट का सुई लिखा है। यह जांच का विषय है। साजिश करने वाले कर्मी पर कार्रवाई किया जाएगा। मरीज का शिकायत प्रखंड प्रमुख द्वारा भी किया गया था।

यह भी पढ़े : बाहुबली राजबल्लभ यादव की पत्नी नई विधायक विभा देवी नहीं पढ़ पाई शपथ पत्र

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img