नाबालिग से रेप के आरोपी को 12 साल की सजा, कोर्ट ने दो साल बाद सुनाया फैसला

कोडरमा : कोडरमा के चंदवारा के बड़की धमराय में नाबालिग से दुष्कर्म और दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करने के मामले में अदालत ने फैसला सुना दिया है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम गुलाम हैदर की अदालत में आरोपी को 12 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. यह मामला 2019 का है.

इस मामले में घटना के वक्त पीड़िता की उम्र 18 साल से कम थी. ऐसे में पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया था. दुष्कर्म, धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाना और पोक्सो एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में अभियुक्त कैलाश कुमार को 12 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है, साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत 3 साल की सजा सुनाई गई है. दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी.

इसके अलावे अभियुक्त पर 20 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है. मामले की जानकारी देते हुए लोक अभियोजक दिनेश चंद्रा ने बताया कि अभियुक्त के द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया. इस मामले में सबूतों और बयानों के आधार पर न्यायालय ने यह सजा सुनाई है.

रिपोर्ट : अमित कुमार

रामगढ़ DC ऋतुराज बने क्लास टीचर, बच्चों को पढ़ाया और दिया...

रामगढ़: रामगढ़ के डिप्टी कमिश्नर ऋतुराज ने बुधवार को डुल्मी ब्लॉक इलाके का दौरा किया ताकि विकास योजनाओं और शिक्षा व्यवस्था की ज़मीनी हकीकत...

राज्यसभा चुनाव से पहले होटल में ठहरे BJP विधायक पर स्वास्थ्य...

रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वोटिंग से पहले बीजेपी विधायकों को रांची के मेन रोड स्थित...

राज्य के 13 महाविद्यालयों में 2026-27 से शुरू होगी रोजगार परक...

पटना : राज्य के चार विश्वविद्यालयों के 13 महाविद्यालयों में रोजगार परक शिक्षा (AEDP) होने जा रही है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से चुनिंदा कॉलेजों...