गया: राज्य में आपराधिक वारदातों की संख्या में कोई कमी नहीं हो रही है। अपराधी खुलेआम आपराधिक वारदात को अंजाम देकर मौके से निकल लेते हैं। हालांकि अक्सर लूटपाट की घटनाओं में रूपये और आभूषण समेत बहुमूल्य सामानों की लूटपाट की घटनाएं सामने आती है लेकिन इस बार गया में अपराधियों ने हथियार के बल पर लहसुन की लूट की है। मामला गया के आमस थाना क्षेत्र के अकौना मोड़ के समीप की है जहां अपराधियों ने एक गोदाम में घुस कर करीब 25 लाख रूपये के लहसुन लूट लिया।
बताया जा रहा है कि लहसुन लूटने के लिए अपराधी ट्रक अपने साथ लेकर आये थे। बताया जा रहा है कि करीब 20 की संख्या में आये हथियारबंद अपराधी गोदाम में पहुंचे और गोदाम में मौजूद तीन लोगों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद अपराधियों ने आराम से करीब 150 पैकेट लहसुन और 150 पैकेट आटा ट्रक पर लोड कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
मामले में पुलिस डॉग स्क्वाड की मदद से अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुट गई है। मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि करीब 25 से 30 लाख रूपये के लहसुन और आटा की लूट हुई है। अपराधी गोदाम में लगे सीसीटीवी डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है जल्दी ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Vidhan Sabha: 65% आरक्षण की मांग और स्मार्ट मीटर का विरोध, तेजस्वी ने विधायकों के साथ…
गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट
Truck Truck Truck Truck
Truck
Highlights



















