घर से बाहर निकले व्यक्ति का दूसरे दिन गांव के ही बघार में मिला शव

कैमूर : घर से निकले व्यक्ति का दूसरे दिन गांव के बघार में शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामला ज़िले के कुदरा थाना के घटांव का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद भभुआ सदर अस्पताल स्थित पोस्टमर्तम हाउस भेज दिया। घटना के बारे में मृतक के भाई ने बताया कि मृतक अमरेंद्र कुमार कल देर शाम घर से अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर से निकले थे आज उनका शव घटा व गांव गांव के बघार में पाया गया।

उन्होंने बताया कि आज सुबह खेत मे शव पड़े होने की सूचना मिली थी। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। बहेरा पंचायत के मुखिया विनोद कुमार यादव ने बताया कि मृतक उनके ही पंचायत के घटंव गांव निवासी स्वर्गीय चतुर्गुण यादव का 30 वर्षीय पुत्र अमरेंद्र कुमार है। परिजनों को आशंका है कि उनकी हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी कुदरा पुलिस को भी दी गई है। चौकीदार के मदद से पोस्टमर्तम के लिए भभुआ लाए है।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...

Bihar Investment Opportunities: Bauma CONEXPO INDIA में बिहार का औद्योगिक पवेलियन...

Bihar Investment Opportunities: बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले Bauma CONEXPO INDIA 2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की...

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...