Bokaro: नियोजन को लेकर विस्थापित युवकों ने किया प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन का किया घेराव

बोकारो : बोकारो स्टील प्रबंधन द्वारा विस्थापित युवकों को प्रशिक्षण देने के बाद भी नियोजन नहीं

देने पर प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगार युवक लगातार आंदोलन कर रहे हैं.

आज एक बार फिर से विस्थापित अपरेंटिस संघ के सदस्यों ने

बोकारो स्टील के मुख्य प्रशासनिक भवन को घेर डाला.

इस दौरान बोकारो स्टील के सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का काम किया,

लेकिन प्रदर्शनकारी इतने उग्र थे कि सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार को

जाम करते हुए धरने पर बैठ गए. इस दौरान प्रदर्शनकारी

नियोजन देने प्रबंधन के द्वारा वादाखिलाफी करने के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे.

bokaro1 1 22Scope News

2020 में युवाओं को मिला था प्रशिक्षण

बोकारो स्टील प्रबंधन के द्वारा विस्थापित बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य अप्रेंटिस की ट्रेनिंग कराने का काम किया था. इसके बाद प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगार युवकों को नियोजन में प्राथमिकता देते हुए नियोजन देने की बात कही थी. लेकिन वर्ष 2020 से प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगार युवा नियोजन की आस लगाए लगातार प्रबंधन से नियोजन की मांग कर रहे हैं.

हठधर्मिता छोड़े प्रबंधन- युवक

इसके बावजूद अभी तक आंदोलन करने के बाद भी सिर्फ वार्ता करने की बात कह कर उन्हें आश्वासन दिया जा रहा है. इसी के खिलाफ आज स्थापित बेरोजगार युवकों की आयु सीमा 45 वर्ष करने और नियोजन में प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगार युवकों को नियोजन देने की मांग को लेकर घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम किया गया. प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं ने कहा कि अगर प्रबंधन अपनी हठधर्मिता छोड़ते हुए नियोजन देने का काम नहीं करती है तो फिर से एक बार अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत की जाएगी.

रिपोर्ट: चुमन कुमार

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img