Jharkhand Politics : क्या जयराम महतो बन रहे हैं डिप्टी सीएम !

Jharkhand Politics

Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म हो चुका है। मतदान के बाद प्रत्याशियों का भविष्य इवीएम में कैद हो चुका है। कल इसका फैसला हो जाएगा कि झारखंड की सत्ता का सरताज किसके सर पर सजेगा। पर इन सबसे बीच सबसे बड़ी चर्चा ये भी हो रही है कि जेएलकेएम अध्यक्ष और डुमरी सीट प्रत्याशी जयराम महतो इस चुनाव में बड़ा किंगमेकर बनकर सामने आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Assembly Election Result : मतगणना की तैयारियां पूरी, जाने कैसी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, कितने बजे तक आएगा रिजल्ट…

Jharkhand Politics : बाबूलाल और हेमंत को कड़ी टक्कर देंगे जयराम

राजनीतिक गलियारों के बीच चर्चा ये भी है कि जयराम महतो को डिप्टी सीएम भी बन सकते हैं। इस चुनाव में एक ओर जहां बाबूलाल के नेतृत्व में बीजेपी, आजसू, जदयू और लोजपा की एनडीए गठबंधन अपनी पूरजोर कोशिश कर सत्ता में फिर से वापसी करने की कोशिश में लगी हुई है तो वहीं दूसरी ओर हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कांग्रेस, राजद की इंडिया गठबंधन अपनी सत्ता बचाने की कोशिश में अपनी पूरी ताकत झोंक रही है।

वहीं इन सबको धूल चटाने के लिए एक तरफ जयराम की जेएलकेएम की टीम भी इस बार चुनावी समीकरण बदलने के लिए अपनी जोतोड़ मेहनत में लगी हुई है। राजनीतिक जानकारो की माने तो इस बार जयराम झारखंड की राजनीति की दशा और दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। राजनीति के गलियारे में चर्चा यहां तक है कि जयराम सरकार बनने में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Giridih : स्कूली बच्चे को ठोकर मारकर भाग रहे टोटो से मिला ये सामान, लोगों के उड़ गए भौचक्के और…

एनडीए और इंडिया के बीच उम्मीद बनकर खिलेगी जेएलकेएम

मतदान के बाद जो चुनावी समीकरण बन रहे हैं उसके मुताबिक इस बार दोनों ही गठबंधन पार्टियां चाहे एनडीए हो या इंडिया इस बार दोनों की ही डगर मुश्किल नजर आ रही है। दोनो ही दल इस बार बहुमत के आंकड़े से कुछ कम पड़ते नजर आ रहे हैं। एक्टिट पोल के नतीजे भी इस ओर इशारा कर रहे हैं कि इस बार किसी को भी प्रचंड बहुमत मिलना आसान नहीं है। इसलिए इस बार छोटे दल और निर्दलीय प्रमुख भूमिका में रहेंगे। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि इस बार जयराम महतो को डिप्टी सीएम तक का ऑफर मिल सकता है। हालांकि कल इसका पता चल जाएगा कि झारखंड में किसकी सरकार बनने वाली है।

 

 

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...