2 और 3 नवंबर को श्री बागेश्वर धाम सरकार के लगने वाले दिव्य दरबार को किया गया रद्द

गिरिडीहः जिले के अजीडीह स्थित बाबा दुखहरण दुखिया महादेव मंदिर के मैदान में 2 और 3 नवंबर को श्री बागेश्वर धाम सरकार के लगने वाले दिव्य दरबार को रद्द कर दिया गया है. इस बात की जानकारी आयोजक सह मानव सेवा संस्थान के संस्थापक विनोद सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर दी.

इस दौरान उन्होंने लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि स्थानीय जिला प्रशासन ने फिलहाल आयेजन का अनुमति नहीं दिया है. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने नवंबर महीने में आने वाले दीपावली और छठ पर्व के साथ छतीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के चुनाव और नवंबर में ही सीएम आपके द्वार कार्यक्रम का हवाला देते हुए कहा कि इस दिव्य दरबार में लाखों की संख्या में लोगों की आने की संभावना थी.

जिसके पूरे व्यवस्था को संभालने के लिए करीब चार पांच हजार से अधिक की फोर्स की आवश्कता थी. वहीं अभी फोर्स नहीं रहने के कारण कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया. अब संभवतः जनवरी 2024 महीने के तीसरे सप्ताह में बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार अयोजित हो सकता है. जिसके लिए प्रशासन से अपील किया गया है.

रिपोर्टः नमन नवनीत

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...