Kedarnath dham opening date: महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवभक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। खुशखबरी Kedarnath dham से जुड़ी हुई है। बता दें जल्द ही केदारनाथ धाम के कपाट खुलने वाले हैं।
22 अप्रैल को खुलेंगे पट
जानकारी के अनुसार शीतकाल में करीब 6 महीने बंद रहने के बाद श्रद्धालुओं के लिए 22 अप्रैल को एक बार फिर से Kedarnath dham के कपाट खोल दिए जाएंगे। मंदिर समिति के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
डॉ.हरीश गौड़ ने दी जानकारी
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के जनसंपर्क अधिकारी डॉ.हरीश गौड़ ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में परंपरागत पूजा-अर्चना के बाद धर्माचार्यों और वेदपाठियों ने पंचांग गणना कर कपाट खुलने का मुहूर्त निकाला। उन्होंने बताया कि द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष 22 अप्रैल को वृष लग्न में सुबह आठ बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
प्रशासन ने शुरु की तैयारी
Kedarnath dham के कपाट खुलने के बाद यात्रा शुरु हो जाएगी। इस यात्रा को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सड़कों की हालत सुधारी जा रही है, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है और पंजीकरण प्रणाली को व्यवस्थित किया जा रहा है।
होटल में एडवांस बुकिंग शुरु
चूंकि यात्रा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचते हैं इसलिए स्टे के लिए भी व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। होटल और धर्मशालाओं में एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
Highlights


