सात फेरों का खौफनाक सच, प्रेमी संग मिल पति की हत्या

Rohtas-चेनारी थाना क्षेत्र में सिकंदर यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के दावे के अनुसार इस हत्याकांड का मुख्य किरदार उसकी पत्नी मंजू देवी ही है. मंजू देवी का सरैया गांव के अशोक सिंह से प्रेम संबंध चल रहा था. इसी मामले में मात्र 22 हज़ार रुपये की सुपारी देकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था.

सात फेरों का खौफनाक सच, सिकंदर यादव हत्याकांड में बड़ा खुलासा

एसपी आशीष भारती ने बताया है कि मंजू देवी का अशोक सिंह से पिछले 4 साल से प्रेम संबंध चल रहा था. इसी प्रेम प्रसंग को आगे बढ़ाने के लिए मंजू देवी में अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए दो सुपारी किलर से दो लाख में सौदा किया गया था. जिसमें 75 हजार रुपये में हत्या का सौदा किया गया था. बता दें कि इस वारदात ने इलाके में पति-पत्नी के विश्वास के रिश्ते को तार-तार कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने फिरौती की रकम भी बरामद कर ली है.

भूलन यादव को बनाया गया मोहरा

पुलिस के मुताबिक गांव के भूलन यादव नामक एक करीबी को मोहरा बनाया गया

और उसी के माध्यम से सिकंदर यादव को ऑटो में बैठा कर ले जाया गया.

चेनारी के सबराबाद के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर उसे गोली मार दी गई.

पुलिस ने मामले की गहनता से छानबीन की तो पूरा मामला उजागर हो गया.

हत्याकांड में प्रयुक्त देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस के अलावे

ऑटो तथा बाइक भी बरामद कर लिया गया है.

इस हत्याकांड में पहाड़पुर गांव के ही पंकज सिंह, मंटू सिंह,

आकाश तथा राकेश राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Awarapan 2: आवारापन 2 का दूसरा गाना Review: सिर्फ इमरान हाशमी,...

Awarapan 2 रांची: आवारापन 2 का दूसरा गाना किसी पारंपरिक रोमांटिक ट्रैक की तरह नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा की तरह सामने आता है।...

Baghmara Employment Talks: सलानपुर माइंस में नियोजन पर बड़ा फैसला, पीयूष...

Baghmara Employment Talks: बाघमारा में BCCL एरिया-4 के तहत चलने वाली सलानपुर कोलियरी की RK आउटसोर्सिंग खदान में विस्थापित लोगों को नौकरी देने की...

Toxic का एक और खंजर: इश्क, जुनून और धोखे की आग...

रांची: Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups का पहला गाना 'तबाही' जहां यश और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में रहा, वहीं...