केंद्र सरकार के नए फरमान से हड़ताल पर गए ड्राइवर, पटना में भी दिखा खासा असर

251
Advertisment

पटना : केंद्र सरकार के परिवहन विभाग में नए फरमान से देशभर के ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं। इस नए नियम का असर बिहार के साथ-साथ राजधानी पटना के पेट्रोल पंप पर भी देखने को मिल रहा है। देश भर में एक जनवरी से ड्राइवर के हड़ताल का असर अब राजधानी पटना के पेट्रोल पंप पर भी दिखने लगा है। गाड़ियों के आवागमन को बंद होने से कई पेट्रोल पंप पर डीजल, पेट्रोल के अलावा सीएनजी गैस के खत्म होने से आम लोगों में हाहाकार मचाता जा रहा है। डीजल, पेट्रोल और  GNG गैस के अभाव में कई पेट्रोल पंप पर ताला लटकता नजर आ रहा है।

Advertisment

पेट्रोल पंप के कर्मचारियों का यह कहना है कि सरकार के इस रवैया से लगातार दो दिनों से वाहनों का परिचालन बंद हो गया है। जिसके कारण बाहर से आने वाले टैंकरों का आवागमन नहीं हो रहा है। टैंकरो के आवागमन का प्रभाव पटना के कई पेट्रोल पंप पर दिखने लगा है। कई पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म होने के बोर्ड भी लगा दिए गए हैं।

उमेश चौबे की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates