Advertisment

शिक्षा मंत्री ने कहा- NDA सरकार की पहली प्राथमिकता न्याय के साथ विकास

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जनता दरबार और शिक्षा विभाग की कार्यशैली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की पहली प्राथमिकता न्याय के साथ विकास है। सरकार की कोशिश है कि लोगों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो जाए और टेक्नोलॉजी के माध्यम से शिकायतों का तेजी से निपटारा किया जा रहा है।

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा- सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है

वहीं भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है। संबंधित डीएसपी समेत अन्य अधिकारियों को हटाया और निलंबित किया गया है, एफआईआर दर्ज हुई है तथा न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से जांच पूरी होने तक धैर्य रखने और न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा करने की अपील की।

Education Minister Mithilesh Tiwari 1 22Scope News

आलोक मेहता के बयान पर पलटवार करते हुए मिथिलेश तिवारी ने कहा- शिक्षकों की अपनी जिम्मेदारी है व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सभी को गंभीरता से काम करना होगा

राजद नेता आलोक मेहता के बयान पर पलटवार करते हुए मिथिलेश तिवारी ने कहा कि शिक्षकों की अपनी जिम्मेदारी है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सभी को गंभीरता से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रही है और शिक्षकों को निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।

Education Minister Mithilesh Tiwari 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : UltraTech Cement Limited को मिली स्वीकृति, SIPB की 68वीं बैठक में 1,628.60 करोड़ की 36 परियोजनाओं को स्टेज-1 क्लीयरेंस

Jharkhand Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच बढ़ी सियासी गर्मी, CM...

Jharkhand Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC में सुधार की मांग को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, मुख्यमंत्री आवास को घेरने की...

JPSC JSSC Protest RAF: रांची पहुंची RAF की 2 कंपनियां, फिर...

JPSC JSSC Protest RAF: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्र और BJP विधानसभा का घेराव कर रहे थे। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी...

JPSC-JSSC Protest: बैरिकेडिंग तोड़ खेत के रास्ते विधानसभा पहुंचे छात्र, पुलिस...

JPSC-JSSC Protest: JPSC और JSSC में सुधार समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सोमवार को झारखंड विधानसभा का घेराव किया।...