मानसून कमजोर होने का दिख रहा है असर एक बार फिर डालटनगंज और गढ़वा का तापमान 38° के पार 

मानसून कमजोर होने का दिख रहा है असर एक बार फिर डालटनगंज और गढ़वा का तापमान 38° के पार 

रांची: बीते 20 दिनों में मानसून लगातर कमजोर पड़ता जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में सर्कुलेशन नहीं बनने से बारिश थम गई है। मानसून कमजोर पड़ने के साथ ही पारा चढ़ने लगा है। मंगलवार को रांची सहित राज्य के अधिकतर जिलों में चिलचिलाती धूप निकली। डालटनगंज का पारा 38.4 डिग्री पहुंच गया। बादल नहीं बनने और मानसूनी हवा नहीं चलने से लोग बेचैन रहे।

इसको लेकर रांची मौसम केन्द्र की ओर से बातया गया है कि मानसून हर रोज एक्टिव नहीं रहात है। इसका एक निर्धारीत चक्र चलता है, फिलहाल किसी भी तरह का सिस्टम नहीं बन रहा है।

इसलिए मानसून कमजोर है। 11 जुलाई से एक बार फिर मानसून एक्टिव होने की संभावना है। बादल बनेंगे और कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इसके बाद एक बार फिर से तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरापट की संभावना दिख  रही है। बीते 24 घंटे की बात करे तो राज्य में कहीं- कहीं हल्के दर्ज की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबंधा में 15 एमएम दर्ज की गई। सबसे अधिक उच्चतम तापमान सरायकेला में 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share with family and friends: