Advertisement
Advertisement

Howrah में लूट कांड में समस्तीपुर से महिला गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल…

समस्तीपुर: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में दो करोड़ रूपये के जेवर लूट कांड का तार बिहार के समस्तीपुर से जुड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। मामले में बंगाल पुलिस ने समस्तीपुर में कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल की पुलिस ने यह कार्रवाई समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मालपुर में की जहां पुलिस ने रामसगुण महतों की पत्नी आशा देवी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जरुरी प्रक्रिया के उपरांत महिला को अपने साथ लेकर कोलकाता चली गई। मामले में बंगाल पुलिस ने बताया कि डोमजूर के एक ज्वेलरी दुकान में बीते 11 जून को दिनदहाड़े हथियार का भय दिखा कर अपराधियों ने विक्रेता के साथ मारपीट की और करीब 3.5 किलो सोना और करीब 20 लाख रूपये के हीरा का जेवर लूट लिया था। मामले में दुकानदार ने डोमजूर थाना में मामला दर्ज करवाया था।

मामले में बेगूसराय की पुलिस ने बंगाल पुलिस के साथ कुछ जानकारी साझा की थी जिसके बाद बंगाल पुलिस ने समस्तीपुर में कार्रवाई की और महिला को गिरफ्तार किया। बंगाल पुलिस के अनुसार समस्तीपुर के छतौना निवासी रविंद्र सहनी को बेगूसराय की पुलिस ने एक लूट मामले में गिरफ्तार किया था। बेगूसराय पुलिस के पूछताछ में उसने बंगाल में हुए लूटकांड के बारे में भी बताया था और उसने महिला का नाम भी पुलिस को बताया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- NEET Paper Leak मामले में गया पहुंची सीबीआई की टीम, 1 को लिया हिरासत में

Howrah Howrah Howrah

Howrah

Commercial Advertisment

JTET 2026: अभ्यर्थियों ने मांगे 10 अंक Grace Marks, CM हेमंत...

JTET 2026 में प्रश्नपत्र की गलतियों और कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों ने सभी पात्र उम्मीदवारों को 10 अंक ग्रेस मार्क्स देने की मांग...

Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव मंदिर को लेकर दो गांवों में हिंसक...

 हजारीबाग के बड़कागांव स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में निर्माण कार्य और अधिकार को लेकर कांडतरी व गुरुचट्टी गांव के ग्रामीणों में हिंसक झड़प हुई,...

Jharkhand News: आदिवासी नेत्री Nisha Bhagat की रांची में लगेगी प्रतिमा,...

 आदिवासी नेत्री निशा कुमारी भगत की मौत के मामले में आदिवासी संगठनों ने रांची में प्रतिमा लगाने का ऐलान किया है। सीबीआई जांच और...