Advertisment

दिल्ली दौरे पर हैं बिहार के नए गृह मंत्री, अमित शाह से मिले सम्राट

दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रचंड जीत मिली है। इस बड़ी जीत के बाद कल यानी 26 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के आवास पर रात्रि भोज का आयोजन किया गया था। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा के अलावा बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के अलावा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय सहित कई नेता मौजूद दिखे।

आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री से उनके आवास पर सम्राट चौधरी ने की मुलाका

आपको बता दें कि बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद आज यानी 27 नवंबर को नई दिल्ली में देश के यशस्वी गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके सरकारी आवास पर बिहार के डिप्टी सीएम व नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने शिष्टाचार मुलाकात की और अहम मार्गदर्शन प्राप्त किया। सम्राट ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर तस्वीर पोस्ट की है और तस्वीर के माध्यम से उन्होंने यह जानकारी दी है।

बिहार चुनावों में बंपर जीत के बाद नड्डा के घर रात्रि भोज, आगे की रणनीति पर हुई चर्चा
बिहार चुनावों में बंपर जीत के बाद नड्डा के घर रात्रि भोज, आगे की रणनीति पर हुई चर्चा

यह भी पढ़े : बिहार चुनावों में बंपर जीत के बाद नड्डा के घर रात्रि भोज, आगे की रणनीति पर हुई चर्चा

अंशु झा की रिपोर्ट

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...