Saturday, September 13, 2025

Related Posts

नालंदा में गरजे सम्राट, कहा- 2024 में BJP की सरकार बनी तो बनाएंगे माता सीता का भव्य मंदिर

नालंदा : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज नालंदा के दौरे पर हैं। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता आरसीपी सिंह भी मौजूद है। सम्राट ने कहा कि अगर 2024 में भाजपा की सरकार बनी तो माता सीता की भव्य मंदिर बनाने की काम करेंगे। राजगीर में आयोजित भाजपा कार्यसमिति की बैठक में ये बातें कही। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में भाजपा की सरकार बना तो बालू, दारु और जमीन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई होगी। ये सभी माफियाओं नेपाल या दूसरे प्रदेश में भागने पर मजबूर होंगे।

भाजपा नेता आरसीपी सिंह आज नालंदा जिले के राजगीर कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। जहां प्रदेश भाजपा महिला कार्यकारिणी की बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन के लोग अपनी महत्वाकांक्षा में जी रहे हैं। किसी को अपना वंश बचाना है तो किसी को परिवार बढ़ाने का जिम्मेदारी बनी हुई है, तो किसी को भ्रष्टाचार से बचने की लिए घमंडिया गठबंधन बनाए हैं।

उन्होंने साफ कहा के 2024 में भाजपा पहले से बहुत ज्यादा सीटों पर सफल होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से देश की कमान संभालेंगे। उन्होंने यह यह भी कहा कि अभी तो इंडिया गठबंधन में घमासान ही शुरू हुआ है। आगे-आगे देखिए घमासान और कितना बढ़ेगी। भाजपा नेता आरसीपी सिंह ने राजद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटने के बाद ईडी और सीबीआई की कार्रवाई किए जाने की चेतावनी के बाद कहा कि प्रधानमंत्री कोई भी निर्णय खुद के लिए नहीं लिया है। उन्होंने जो भी निर्णय लिया है। वह पूरे देश के लिए लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में बैठे हैं देश की सेवा करने के लिए। प्रधानमंत्री में सेवा की भावना है और आगे भी सेवा करते रहेंगे।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

140,000FansLike
24,100FollowersFollow
628FollowersFollow
613,000SubscribersSubscribe