राजनीति की सुई प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां पर आकर अटक गई – विजय सिन्हा

राजनीति की सुई प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां पर आकर अटक गई – विजय सिन्हा

भागलपुर : बिहार में राजनीति की सुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां पर आकर अटक गई है। पहले उन्हें गालियां दी गई अब कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक विडियो पोस्ट किया। जिसमें प्रधानमंत्री की मां सपने में आती है और कहती हैं कि राजनीति के लिए और कितना गिरोगे। इस पर बिहार में सियासत तेज हो गई है।

DIARCH Group 22Scope News

गाली के बदले बिहार की जनता देगी मुंहतोड़ जबाब – अनुराग ठाकुर

भागलपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज राजद और कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री की स्वर्गीय मां के लिए गाली भी निकालते हैं। एआई वीडियो बनाते हैं अपमानित करते हैं। आने वाले चुनाव में बिहार की जनता करारा जवाब देगी। महिलाओं और बेटियों की इज्जत लूटने का काम जो लालू यादव की सरकार में होता था। अब मां को अपमानित किया जा रहा है। बिहार की संस्कृति ऐसी नहीं है। बिहार की जनता के लिए मोदी ने जो किया है इसके बदले बिहार की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।

विजय सिन्हा ने राजद-कांग्रेस पर साधा निशाना

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस-राजद पर निशाना साधा है। विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में राजद और कांग्रेस के द्वारा बिहार में माता बहनों का अपमान किया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी की मां को गाली दी गई। बिहार को गाली बनाने वाले लोगों ने बिहार को लज्जित किया है। राजद व कांग्रेस के लोग इसके लिए क्षमा तक नहीं मांगे। राहुल गांधी अप्पू और पप्पू दोनों बिहार के अंदर पिकनिक मनाते हैं। यह लालू यादव की जोकरई और नौटंकी का पार्ट है।

यह भी पढ़े : कांग्रेस के AI Generated Video पर MP उपेंद्र कुशवाहा का हमला – बिहार के योगदान की याद

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Dhanbad News: धनबाद में अपराधियों का दुस्साहस! केबल चोरी रोकने पर...

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के सोनारडीह ओपी इलाके में शुक्रवार देर रात केबल चोरी की कोशिश का विरोध करने पर BCCL के...

ताजिया जुलूस में धमाके से दहला मोहनिया, 2 लोग गंभीर घायल,...

कैमूर : कैमूर के मोहनिया में मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान शुक्रवार की आधी रात अचानक हुए धमाके से अफरा-तफरी मच गई। इस...

PMCH विवाद: डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह के आरोपों पर स्वास्थ्य विभाग...

बिहार स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद तथ्यात्मक प्रतिवेदन जारी किया। विभाग ने आरोपों को खारिज करते हुए...