नालंदा : राजगीर थाना क्षेत्र के सिथौरा गांव में बीती रात पार्टनरशिप के विवाद में एक व्यवसायी की हत्या कर दी गई। परिजनों ने खाने में जहर देकर हत्या किए जाने की बात कही है। मृतक राजगीर थाना क्षेत्र के सिथौरा गांव निवासी अवधेश सिंह के 55 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार सिंह हैं।
मृतक के पिता अवधेश सिंह ने बताया कि मेरा पुत्र मिथिलेश सिंह और रिपू सिंह उर्फ नेताजी के साथ पार्टनरशिप पर गिट्टी और छड़ का कारोबार करता था। पिछले कुछ दिनों से करीब 5 लाख का हिसाब नहीं मिल रहा था। जिसको लेकर मेरे पुत्र ने दोनों से कई बार हिसाब करने को कहा मगर वे लोग टालमटोल कर रहा था। मंगलवार की देर शाम करीब 7 बजे दोनों ने घर से बुलाकर बंगालीपाड़ा मोहल्ला ले गए वहां ले जाकर खाना के दौरान जहर दे दिया। जब तबियत बिगड़ने लगी तो 11 बजे दरवाजे के पास फेंक कर चला गया।
राजगीर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पोस्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा की हत्या किन कारणों से हुई है। मृतक के परिजन पार्टनरशिप में रुपए का लेनदेन का विवाद बता रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
नेताजी की जयंती पर बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्री ने किया नमन


















