जहानाबाद : जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक और प्रधानाध्यापक की लड़ाई सड़क पर आ गयी है. छात्र और शिक्षकों ने सड़क जाम कर दिया. मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक मोहन कुमार और सहायक शिक्षक संतोष कुमार के बीच मारपीट की घटना घटी. दोनों शिक्षकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी और धीरे-धीरे ये बकझक मारपीट में तब्दील हो गयी. इस मारपीट में एक शिक्षक घायल हो गये. इस घटना के बाद छात्र और शिक्षकों के द्वारा जहानाबाद अरवल एनएच 110 को जाम कर दिया गया. छात्र द्वारा दोषी शिक्षक पर कार्यवाही की मांग की गयी.
रिपोर्ट : गौरव


















