Commercial Advertisment

इंटर विद्यालय में पदस्थापित Zoology के शिक्षक त्रिवेणी प्रसाद की हार्ट अटैक से मौत

नवादा : रजौली इंटर विद्यालय में पदस्थापित जूलॉजी के 52 वर्षीय शिक्षक त्रिवेणी प्रसाद की मौत हार्ट अटैक के कारण शुक्रवार को हो गई। शिक्षक के मौत के बाद अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में शिक्षकों एवं परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार तरुण ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा को लेकर सहयोगी शिक्षकों की मदद से सीट प्लानिंग का कार्य चल रहा है। इसी बीच लगभग साढ़े 11 बजे विद्यालय के मैदान से दौड़कर आए कुछ लड़कों ने बताया कि त्रिवेणी सर चक्कर खाकर गिर गए हैं।

त्रिवेनी सर की घटना सुनकर विद्यालय के शिक्षकगण स्तब्ध रह गए

सूचना पाकर विद्यालय के सहयोगी शिक्षक सुबोध कुमार आदि के साथ मैदान पहुंचे और पानी का छींटा मारा गया। किंतु शिक्षक त्रिवेणी प्रसाद होश में नहीं आ पाए, जिसके बाद तुरंत बेहोशी की हालत में इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में ड्यूटी में रहे चिकित्सक डॉ. गजेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल में मरीज की जांच में मृत पाया गया। मृत होने की घटना सुनकर विद्यालय के शिक्षकगण स्तब्ध रह गए। वहीं घटना की सूचना मृतक शिक्षक के परिजनों को दिया गया।

सूचना मिलते ही शिक्षकों व परिजनों से भर गया अस्पताल परिसर 

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर शिक्षकों व परिजनों से भर गया। वहीं प्रत्यक्षदर्शी धोनी यादव ने बताया कि त्रिवेणी सर मैदान के रास्ते विद्यालय के पीछले द्वार से जाने के क्रम में मैदान में ही गिर पड़े, जिनको उठाने का प्रयास किया गया, किंतु शिक्षक के नहीं उठने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक को इसकी सूचना दी गई। वहीं इंटर विद्यालय में पदस्थापित लाइब्रेरियन संजीव रंजन ने बताया कि मोबाइल के माध्यम से शिक्षक त्रिवेणी प्रसाद के बारे में सूचना मिलते ही वे विद्यालय से अस्पताल परिसर पहुंचे।

यह भी देखें :

त्रिवेनी प्रसाद की मृत्यु से विद्यालय को अपूर्णीय क्षति हुई

साथ ही कहा कि त्रिवेणी प्रसाद की मृत्यु से विद्यालय को अपूर्णीय क्षति हुई है। दिवंगत शिक्षक साधारण जीवनशैली के शौकीन थे एवं उन्हें किसी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं थी। अचानक उनका हमलोगों का साथ छोड़ जाना, बेहद ह्रदय विकारक घटना है। सहकर्मी शिक्षक आशुतोष प्रधान ने बताया कि गोपालनगर स्थित क्वार्टर से निकलने से पूर्व विद्यालय आने को लेकर बातचीत हुई थी। साथ ही कहा कि दिवंगत शिक्षक अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को पीछे छोड़ गए हैं। दिवंगत शिक्षक की पत्नी झारखंड में शिक्षिका हैं एवं एक बेटा मेडिकल और दूसरा बेटा इंजीनियरिंग कर रहा है।परिजनों को सूचित किया गया है। उनके रजौली अस्पताल पहुंचने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।

शिक्षक नेता अजित सिंह ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की

वहीं अस्पताल परिसर में मौजूद शिक्षक नेता अजित सिंह ने भी गहरी संवेदना व्यक्त किया है। मौके पर प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार, इंटर विद्यालय के शिक्षक आंनदी प्रसाद, अनूप कुमार, सुबोध कुमार, सरिता कुमारी, बिरेंद्र कुमार घोष, विजय चौधरी, पूर्व प्रधानाध्यापक अनिल सिंह, बिंदु सर एवं फुलवरिया विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार के अलावे दर्जनों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : सरकारी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका व शिक्षक के बीच जूता-चप्पल चलाने का Video हुआ Viral

अनिल कुमार की रिपोर्ट

CK Anil Bihar Education Department: बिहार शिक्षा विभाग के नए अपर...

CK Anil Bihar Education Department, पटना: बिहार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सीके अनिल एक बार फिर चर्चा में हैं। करीब 21 साल पहले सीवान...

Chirag Paswan Opposition Rally Statement: रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली...

Chirag Paswan Opposition Rally Statement, पटना: रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली के बाद केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग...

Vaibhav Suryavanshi News: वैभव को बाहर रखने से टीम इंडिया को...

 न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बावजूद टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल। 22 Scope के एडिटर इन चीफ गंगेश गुंजन ने बताया,...