Advertisement
Advertisement
Advertisement

INDW vs SAW के बीच खेला जाएगा फाइनल, मैच से पहले जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड और संभावित प्लेइंग 11

INDW vs SAW: आईसीसी विमेंस वनडे विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज दिनांक 2 नवंबर को भारतीय विमेंस टीम और साउथ अफ्रीका विमेंस टीम के बीच में खेला जाएगा. ग्रुप स्टेज मुकाबले में दोनों टीम काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की है. जैसा की हम सभी जान रहे हैं कि भारतीय महिला टीम ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को मात देते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया था.

वहीं साउथ अफ्रीका कि महिलाओं ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को मात दी थी. आज भारत की महिला टीम और साउथ अफ्रीका की महिला टीम फाइनल मैच में आमने सामने होंगे. तो चलिए होने वाले शानदार मुकाबले से पहले जानते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11.

INDW vs SAW: दक्षिण अफ्रीका पर भारत भारी

आपकी जानकारी के लिए बता दें, वनडे मुकाबले में दोनों टीमें 33 बार आमने सामने आ चुकी हैं. खेले गए 33 मुकाबले में से भारतीय महिला टीम ने 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं 12 मुकाबले ऐसे रहें जिसे दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, केवल एक मुकाबला ऐसा रहा जिसका कोई परिणाम नहीं निकला है.

मैच: 33 मैच
भारत ने जीते: 20 मैच
दक्षिण अफ्रीका ने जीते: 12 मैच
नो रिजल्ट: 1 मैच

विश्व पटल पर लखनऊ ने फहराया परचम, UNESCO ने खानपान के मामले में किया सलाम

भारतीय विमेंस टीम की संभावित प्लेइंग 11

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर

दक्षिण अफ्रीका विमेंस टीम की संभावित प्लेइंग 11

लाउरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, ऐनके बॉश / मसाबाता क्लास, सुने लूस, मारिजन कप, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), एनरी डर्कसन, क्लो ट्रायन, नादिन डि क्लार्क, आयाबोंगा खाका, नोंकुलुलेको म्लाबा

Commercial Advertisment

Nitish Setu Naming Controversy: नीतीश सेतु के नामकरण पर क्यों भड़के...

Nitish Setu Naming Controversy, पटना: कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई...

Mukesh Sahani Threat Allegation: ‘छह इंच छोटा कर देंगे’… मुकेश सहनी...

Mukesh Sahani Threat Allegation, दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के महिसौत नरकटिया गांव में मंदिर निर्माण को लेकर शुरू हुआ...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में बिल्डिंग बायलॉज बदला तो घट...

Bihar Building Bylaws 2026, पटना: बिहार में नई भवन उपविधि 2026 लागू होने से राजधानी पटना में आवासीय परियोजनाओं के निर्माण में तेजी आने...