फाइनेंसर के गुर्गे को ट्रक का पीछा करना पड़ा महंगा, बाल-बाल बची जान

धनबाद : कोयलांचल के जीटी रोड इलाके के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में इन दिनों फाइनेंसर के गुंडों का आतंक देखा जा रहा है. फाइनेंसर के गुर्गों के कारण कई लोगों की जान अब तक जा चुकी है. लेकिन आज फाइनेंसर के गुर्गे को ही ट्रक का पीछा करना महंगा पड़ गया, और उसकी जान बाल-बाल बची.

गौरतलब है कि फाइनेंसर के गुर्गों के द्वारा जीटी रोड के बरवाअड्डा इलाके में इन दिनों जमकर धांधली देखी जा रही है. जहां-तहां गाड़ियों के ड्राइवर से मारपीट की घटना लगातार देखी जा सकती है. बीते दिनों गोविंदपुर थाना क्षेत्र में ट्रक चालक से मारपीट कर रहे फाइनेंसर के गुर्गों को डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने मारपीट कर रहे गुर्गों को घटनास्थल से ही धर दबोचा था और उसे जेल भी भेजा था. जिसके बाद कुछ दिनों तक मामला शांत रहा.

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में एक बार फिर गुर्गे सक्रिय हो गए हैं, और लगातार ट्रक का पीछा करते हुए ट्रक को पकड़ते हैं. इस दौरान भागने के चक्कर में गाड़ियों की चपेट में आकर कई लोगों की जान जा चुकी है. लेकिन आज फाइनेंसर के गुर्गे को ही ट्रक का पीछा करना महंगा पड़ गया और वह ट्रक की चपेट में आ गया. जिसके बाद वह घायल हो गया जिसे स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है.

बीच सड़क जमकर हो रही इस धांधली से पुलिस वाले भी अनजान नहीं हैं, लेकिन किस कारण पुलिस घटना से अनजान बनी रहती है यह जांच का विषय है. फिलहाल ट्रक चालक घटनास्थल से भागने में सफल रहा. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Bihar Social Security Pension: पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर! बिहार सरकार...

Bihar Social Security Pension: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाभार्थियों के लिए सरकार ने पेंशन भुगतान की तारीख तय कर दी है।...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...