अनियंत्रित ट्रक पुल से लटका , बची ड्राइवर की जान

मुंगेर: अनियंत्रित ट्रक पुल से लटका – मुंगेर जिला अंतर्गत संग्रामपुर थाना क्षेत्र के संग्रामपुर – गांगरा मुख्य मार्ग स्थित महानय नदी के ऊपर पुल पर अचानक एक 16 चक्का ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक के पीछे का भाग पूल का रेलिंग तोड़ते नदी की तरफ से लटक गया और आधा आगे वाला भाग पूल पर रहा। पूल के नीचे उफनती नदी में गिरने ट्रक बच गया पर जो स्थिति में ट्रक लटका है कभी भी कुछ हो सकता है।  ट्रक के इस तरह से पुल पर अटकने की वजह से मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया है।

अनियंत्रित ट्रक पुल से लटका :

लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। जाम के कारण जमुई की तरफ से आने वाले वाहनों की लंबी कतार लगी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की सुबह ट्रक चालक को अचानक नींद आ गई और वह अनियंत्रित होकर बीचों-बीच पुल पर लटक गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। मौके पर संग्रामपुर थाना पहुंच वस्तुस्थिति संभालने में जुट गई। ट्रक ड्राइवर ने मालिक को फोन कर क्रेन मंगवाने की बात कही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  पत्नी ने ही करवाई थी पति की हत्या, शूटर ने बताया सच…

मुंगेर से के एम राज की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...