चौतरवा थाना क्षेत्र में युवती के साथ कई बार हुआ सामूहिक बलात्कार, बदलते रहे बलात्कारी पर नहीं रुका बलात्कार

बदलते रहे बलात्कारी पर नहीं रुका पीड़िता के साथ बलात्कार

Bagaha– चौतरवा थाना क्षेत्र में एक लड़की के साथ सिलसिलेवार तरीके से सामूहिक बलात्कार किए जाने की खबर आयी है.

महिला थाने में दर्ज प्राथमिकी में लड़की ने आरोप लगाया है कि पतिलार निवासी राधवेन्द्र मिश्र उर्फ लप्पु मिश्र ने छह माह पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया. उसके बाद दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बना. इस बीच लड़की गर्भवती हो गयी. लेकिन जब राधवेन्द्र मिश्र को इसकी जानकारी मिली तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया.

पीड़िता का किया गया घर निकाला, परिजनों ने किया बहिष्कार  

जब इस पूरे वारदात की जानकारी लड़की के परिजनों को मिली तो लड़की को घर से निकाल दिया गया. कोई सहारा नहीं पाकर पाकर पीड़िता गांव के ही स्कूल में रहने लगी.

पूर्व मुखिया के पति के नेतृत्व में किया गया सामूहिक बलात्कार

लेकिन पीड़िता यहां भी सुरक्षित नहीं रह सकी. पांच मार्च की रात्री में पतिलार निवासी धनंजय यादव और पप्पु यादव ने भी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. धनंजय यादव पितयार पंचायत के पूर्व मुखिया का पति है.

11 मार्च को एक बार फिर से किया गया बलात्कार

इसी बीच 11 मार्च की रात इसी गांव का हीरामन गोड ने भी हथियार के बल पर एक बार फिर से बलात्कार किया. जिसके बाद पीड़िता काफी डर गयी. किसी प्रकार अपने आप को बचाते हुए 16 मार्च को महिला थाना पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज करवायी.

बगहा एसडीपीओ कैलाश प्रसाद ने बताया है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी राधवेन्द्र मिश्र को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

रिपोर्ट- अनिल 

चाचा ही निकला बलात्कारी, छह वर्षीय भतीजी को बनाया हवस का शिकार

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...