राजधानी पटना में देर रात गायिका के साथ सामूहिक बलात्कार

राजधानी पटना में गायिका के साथ सामूहिक बलात्कार

Patna–रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र का ज्योति बाबा पथ में शुक्रवार की देर रात एक गायिका के साथ सामूहिक बलात्कार (Gang rape) की खबर आयी है.

बताया जा रहा है कि जहानाबाद की रहने वाली 28 वर्षीय एक गायिका को तीन युवाओं एक सांस्कृतिक कार्यक्रम

गीत गाने के नाम पर बुलाया था. लेकिन जब गायिका वहां पहुंची तब यह देखकर सन्न रह गयी कि वहां कोई सांस्कृतिक आयोजन नहीं किया जा रहा था. पूरा मैरेज हॉल खाली पड़ा था. युवती जब तक कुछ समझ पाती तब तक वह युवकों

की गिरफ्त में आ चुकी थी. इसके बाद तीनों युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया. किसी तरह गायिका

मौका देखकर मैरेज हॉल के एक  कमरे में अन्दर से बंद हो गयी.  उसके बाद उसने पुलिस को फोन किया.

आनन-फानन में पुलिस आधी रात को मैरेज हॉल पहुंची और युवती को वहां से मुक्त करवाया.

आरोपियों की पहचान रामकृष्ण नगर निवासी पिंटू कुमार, संजीव कुमार और कारु कुमार के रुप में हुई है.

इनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है.इस मामले में राम कृष्ण नगर प्रभारी थाना अध्यक्ष रवि रंजन

का कहना है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तारी कर ली गयी है, पुलिस मामले की छानबीन मे लगी है.

जांच के बाद ही इसकी सच्चाई सामने आ सकेगी.

Big Breaking-धुर्वा थाना क्षेत्र में दो युवतियों के साथ सामूहिक बलात्कार  

राजधानी पटना में छोटू महाराज सिने कैफे का उद्घाटन

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...

Maa Sita Women University: विधान परिषद चुनाव के बाद ही आगे...

Maa Sita Women University, पटना: बिहार में प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...