GST कटौती का तोहफा: आम आदमी की जेब पर राहत, रोटी से लेकर शैंपू तक सस्ते होंगे

Desk. 56वीं GST परिषद की बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। परिषद ने जनता की जरूरत की वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कटौती का फैसला लिया है, जिससे मध्यम वर्ग और आम उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ कम होगा।

5% GST वाली वस्तुएं

अब हेयर ऑयल, टॉयलेट सोप, साबुन की टिकिया, शैंपू, टूथब्रश, टूथपेस्ट, साइकिल, टेबलवेयर, किचनवेयर और अन्य घरेलू सामान पर केवल 5% जीएसटी लगेगा।

शून्य जीएसटी (0%) वाली वस्तुएं

  • अल्ट्रा-हाई टेम्परेचर दूध
  • छेना और पनीर

वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि अब से सभी प्रकार की भारतीय रोटियों, चाहे वह रोटी हो, पराठा या कोई अन्य प्रकार, पर जीएसटी शून्य रहेगा।

28% से घटाकर 18% GST:

निम्न वस्तुओं पर जीएसटी दर अब 28% से घटाकर 18% कर दी गई है।

  • एयर कंडीशनिंग मशीनें (AC)
  • 32 इंच से बड़े सभी टीवी
  • डिशवॉशिंग मशीनें
  • छोटी कारें
  • 350cc तक की मोटरसाइकिलें

Jharkhand Monsoon Update: गढ़वा में 100% Rain Deficit, रांची समेत कई...

झारखंड में मॉनसून प्रवेश के 9 दिन बाद भी गढ़वा में बारिश नहीं हुई है। रांची में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई,...

JSSC Para Medical Exam 2026: परीक्षा की तारीख घोषित, जानें एग्जाम...

JSSC Para Medical Exam Date 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025' की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस के भविष्य को लेकर अंबानी का बड़ा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में लीडरशिप बदलने की प्रक्रिया अब साफ तौर पर आकार ले रही है। कंपनी की 49वीं सालाना...